जन्माष्टमी के खास अवसर पर स्कूल-कॉलेज में कई फंक्शन होते हैं। ऐसे में अगर आप डांस परफॉर्मेंस तैयार कर रहे हैं, तो कुछ खूबसूरत गाने चुन सकते हैं। यहां देखें ट्रेंडी गानों की लिस्ट-
यहां हैं जन्माष्टमी के लिए 5 बेहतरीन गाने-
1. राधा कैसे न जले – लगान
फिल्म लगान का गाना राधा कैसे न जले…कृष्ण और राधा के प्रेम को दर्शाता है और जन्माष्टमी की डांस परफॉर्मेंस के लिए शानदार है। इस पर राधा-कृष्ण की खूबसूरत केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन के साथ बेहतरीन प्रस्तुति दी जा सकती है। इस पर आप सोलो भी कर सकते हैं लेकिन डबल पेयर में अच्छा लगेगा। ये गाना आज भी काफी फेमस है और इसके डांस मूव्स भी काफी सरल हैं।
2. मोहे रंग दो लाल – बाजीराव मस्तानी
मोहे रंग दो लाल गाने पर क्लासिकल अंदाज वाला डांस परफॉर्मेंस होगा। जो आपकी प्रस्तुति में भक्ति और खूबसूरती का रंग भर देगा। अगर आप ग्रेसफुल डांस मूव्स दिखाना चाहते हैं, तो यह गाना अच्छा विकल्प है। क्लासिकल डांस का शौक रखते हैं, तब भी ये परफेक्ट रहेगा।
3. मधुबन में राधिका नाचे रे – कोहिनूर
फिल्म कोहिनूर का ये गाना आज भी जन्माष्टमी के मौके पर खूब चलता है। कृष्ण की लीलाओं और राधा के नृत्य का एहसास कराने वाला यह सदाबहार गाना डांस के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस पर क्लासिकल डांस की शानदार परफॉर्मेंस दी जा सकती है। बच्चों के लिए भी ये गाना खूबसूरत रहेगा।
4. गो गो गोविंदा – ओह माय गॉड!
अगर आपको परफॉर्मेंस में एनर्जी और मस्ती का तड़का लगाना है, तो गो गो गोविंदा गाना बेहतरीन रहेगा। तेज बीट्स पर किए गए डांस स्टेप्स से आप दर्शकों का दिल जीत सकते हैं। इस गाने पर आप ग्रुप डांस कर सकते हैं या फिर दो-दो के पेयर और सोलो भी परफॉर्म कर सकते हैं।
5. राधे राधे – ड्रीम गर्ल
कृष्ण-राधा की भक्ति से जुड़ा गाना राधे-राधे भी जन्माष्टमी के माहौल को और खास बना देगा। इस पर ग्रुप डांस या सोलो परफॉर्मेंस दोनों ही अच्छा लगेगा। अगर आप फुल एनर्जी वाली परफॉर्मेंस देना चाहती हैं, तो ये गाना चुनें। इस गाने में आप राधा-कृष्णा का रूप बनाकर डांस करेंगे, तो अच्छा लगेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.