तमिलनाडु के सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले इसे 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, हालांकि इसकी रिलीज डेट सीबीएफसी सर्टिफिकेशन इश्यू की वजह से टलती रही थी. लेकिन अब फैंस के लिए गुड न्यूज है. दरअसल खबरें हैं कि ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. चलिए जानते हैं ये कब थिएटर में दस्तक देगी?
‘जन नायकन’ के सीबीएफसी से मिली मंजूरी
बता दें कि न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जना नायकन’ को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल गया है, जिससे इसकी अब इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले, फिल्म के सर्टिफेकेशन प्रोसेस में मुश्किलें आ गई थीं क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने मंजूरी देने के बजाय दोबारा जांच की मांग की थी. इसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने सीबीएफसी के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन बाद में केस वापस ले लिया और रिव्यू प्रोसेस का रास्ता चुना.
वहीं सेंसर से मंजूरी मिलने की खबर के बाद, इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म की थिएटर रिलीज की अनाउंसमेंट कर सकते हैं.
‘जन नायकन’ कब हो रही रिलीज?
आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक एच विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म जुलाई 2026 में रिलीज हो सकती है. खबरों के मुताबिक, ‘जन नायकन’ के प्रोड्यूसर्स अभी 16 जुलाई को फिल्म रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. हालांकि, अगर यह तारीख मुमकिन नहीं हुई, तो 23 जुलाई पर भी विचार किया जा रहा है. विजय की इस फिल्म के लिए 31 जुलाई की तारीख भी एक ऑप्शन हो सकती है, लेकिन इस पर अभी पक्का कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि उसी दिन उनके बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ भी रिलीज हो रही है.
वहीं अगर जुलाई में रिलीज मुमकिन नहीं हुई, तो ‘जना नायकन’ के मेकर्स 7 अगस्त का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि ये स्लॉट खाली है. यानी इस दिन कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. हालांकि ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट के बारे में प्रोड्यूसर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
‘जन नायकन’ का कितना है बजट?
‘जन नायकन’ का बजट 350 करोड़ से 380 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. यानी थलपति विजय की ये काफी मोटी लागत में बनी है. वहीं ये तमिल की सबसे ज्यादा एक्सपेंसिव फिल्मों में से एक बताई जा रही है. गौरतलब है कि इस फिल्म से थलपति विजय की फीस ही 220 से 250 करोड़ के करीब बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:-5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर खान, जानें- वेन्यू से लेकर गेस्ट तक की सारी डिटेल्स
‘जन नायकन’ के बारे में
‘जन नायकन’ विजय के करियर का एक अहम प्रोजेक्ट है और यह उनकी आखिरी फिल्म भी है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह से राजनीति में उतर गए. एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं. वहीं सपोर्टिंग कलाकारों में बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, नारायण और कई अन्य शामिल हैं. इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.