थलपति विजय तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं. वहीं एक्टिंग से संन्यास ले चुके थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ भी काफी चर्चा में बनी हुई है. सीबीएफसी के सर्टिफिकेशन मुद्दों में फंसी ये फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इन सबके बीच फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर तमिल इंडस्ट्री में खूब चर्चा हो रही है. खबरों की मानें तो इस फिल्म के ओटीटी राइट्स हासिल करने के लिए कई लीडिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच होड़ मची हुई है.
‘जना नायकन’ के ओटीटी राइट्स हासिल करने के लिए मची होड़
वैसे शुरुआत में, फिल्म को सिनेमाघरों और ओटीटी पर स्मूद तरीके से रिलीज करने की प्लानिंग थी. हालांकि, अनएक्सपेक्टेड इश्यू ने मेकर्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं इन मुश्किलों के बावजूद, विजय की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद उनके आसपास के मजबूत राजनीतिक माहौल के कारण फिल्म की मार्केट वैल्यू अब और भी ज्यादा बढ़ गई है.
बता दें कि फिल्म के रिलीज़ से जुड़े इश्यू की वजह से प्राइम वीडियो ने ‘जना नायकन’ की ओटीटी डील कैंसिल कर दी थी. द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़न प्राइम वीडियो ने पहले ‘जना नायकन’ के ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए थे. लेकिन फिल्म को रिलीज़ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके चलते कथित तौर पर ये डील कैंसिल कर दी गई थी. अब सिचुएशन पूरी तरह बदल गई है. विजय की भारी राजनीतिक जीत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद, प्राइम वीडियो सहित कई ओटीटी कंपनियां एक बार फिर इस प्रोजेक्ट में गहरी दिलचस्पी दिखा रही हैं..
‘जना नायकन’ की रिलीज मे क्यों हुई देरी?
बता दें कि ‘जना नायकन’ पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को सेंसर संबंधी देरी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण मेकर्स को इसकी रिलीज आगे बढ़ानी पड़ी. परेशानी की बात यह थी कि फिल्म के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक हो गए, जिससे प्रोडक्शन टीम में काफी तनाव पैदा हो गया था. फिर भी, इन सभी समस्याओं के बावजूद, फिल्म लोगों का ध्यान खींचती रहती है. थलपति विजय के अलावा, फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, मामिता बैजू और अन्य सहित कई दमदार कलाकार हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.