तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर विजय की राजनीति में आने के बाद आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और दूसरे वर्किंग वीक में भी इसकी शुरुआत अच्छी रही. हालांकि वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट भी आई, जो कि आम बात है, लेकिन इसके बावजूद इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फ़िल्म ने ठीक कमाई की. वहीं रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को इसने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है.
‘जना नायकन’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
सैकनिल्क के मुताबिक ‘जना नायकन’ ‘ने रिलीज के12वें दिन भारत में 3.85 करोड़ रुपये से ज़्यादा की नेट कमाई की है. यह फ़िल्म 3 हजाक 943 शो में दिखाई जा रही है. इन आंकड़ों के साथ, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 209.35 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 179.45 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि रविवार के 10.70 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के मुकाबले सोमवार को इसमें 64.0% की गिरावट आई।
‘जना नायकन’ का 12 दिनों का कितना रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘जना नायकन’ विदेशों में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. रिलीज के12वें दिन इसने ओवरसीज में 1 करोड़ रुपये कमाए, जिससे अब तक इसका कुल ओवरसीज़ ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ ‘जना नायकन’ की वर्ल्डवाइड कमाई 301.35 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-‘महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,’ मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘जना नायकन’ वर्ल्डवाइड बनाने वाली ये बड़ा रिकॉर्ड
‘जना नायकन’ कॉलीवुड की साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म की पोजिशन पर काबिज है. हालांकि अब इसका टारगेट करुप्पु के 314.79 करोड़ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. इसे बस 13 करोड़ और कमाने हैं ऐसा करते ही ये दुनियाभर में साल 2026 की सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म बन जाएगी. फिलहाल य़े 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली दूसरी कॉलीवुड फिल्म बन गई है.
‘जना नायकन’ के बारे में
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म विजय के किरदार ‘थलपति वेट्री कोंडन’ की कहानी है. वह एक पूर्व अधिकारी हैं जो ‘विजी’ नाम की एक युवा लड़की को गोद लेते हैं. फिल्म में पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियामणि और सुनील मुख्य भूमिकाओं में हैं. विजय की इस आखिरी फ़िल्म का म्यूजिक और स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. ये फिल्म 2023 की तेलुगु फ़िल्म ‘भगवंत केसरी’ का ऑफिशियल रिमेक है.
ये भी पढ़ें:-OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में मचेगा गदर, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ समेत 8 बड़ी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.