बिहार के जमुई में जिन हैवानों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सरेआम बदसलूकी की थी, आज उनमें से एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर हो गया और दूसरे आरोपी की टांगें टूट गईं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक का नाम नंदन यादव है और दूसरे का नाम हरेराम यादव है। बता दें कि जमुई में मंडवा के पहाड़ी इलाके में 19 सितंबर को एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ कोचिंग के बाद रील बनाने गई थी, उसी वक्त कुछ गुंडों ने लड़की के साथ घिनौना व्यवहार किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट भी किया।
कौन हैं नंदन यादव और हरेराम
नंदन यादव और हरेराम यादव जमुई के प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं और ये दोनों आदतन अपराधी हैं। पता चला है कि नंदन यादव और हरेराम यादव शराब और बालू की अवैध तस्करी का धंधा करते हैं। इन दोनों ने जमुई के मंडवा गांव के पास कल नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें की, लेकिन जानकारी ये मिली है कि ये अपराधी इस तरह के गलत काम पहले भी करते रहे हैं। नंदन ने पहले भी दो लड़कियों को इसी तरह उठाया था। वो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के वीडियो बनाता था और फिर उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करता था।
किंग ऑफ यादव बताता था नंदन यादव
इस तरह के वीडियो उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मिले हैं। नंदन यादव सोशल मीडिया पर खुद को किंग ऑफ यादव बताता है। एक वीडियो में वो एक लड़की के साथ अभद्रता करता दिख रहा है तो दूसरे वीडियो में वो अपने साथियों के संग बैठकर शराब पीता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि सब जानते हैं कि बिहार में शराब बंदी लागू है। शराब पीना और शराब बेचना दोनों अपराध हैं। लेकिन नंदन यादव शराब बेचता भी है और शराब पीने के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करके शेखी भी बघारता है। लेकिन जब उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ तो उसकी हिम्मत बढ़ गई और उसने 19 सितंबर को हैवानियत की हदें पार कर दीं।
आपराधिक प्रवृत्ति का है नंदन यादव
नंदन यादव के चाचा ने माना कि नंदन यादव आपराधिक प्रवृति का है। उसने गांव में तो कभी किसी लडकी के साथ कोई गलत हरकत नहीं की। लेकिन आसपास के इलाके में वो इस तरह की हरकतें पहले भी कर चुका है। नंदन यादव तीन भाई है, नंदन गांव में रहता है और उसके बाकी दो भाई बाहर रहते हैं। दूसरे लोग पहले वहां ये सब कर रहे थे, बाद मे नंदन आया, पहली बार इस तरह की घटना किया है। पहाड़ पर वो लड़की तीन चार दिन से आ रही था, कुछ लड़के उसे पकड़ कर ले आए फिर नंदन को फोन किए, तब वो गया। वो लड़की को पुलिस को सौंप देता, ये सब नहीं करना था। सोशल मीडिया पर क्या डालता है इसकी जानकारी हमको नहीं है।
ज़ब घटना घट गई है तो हमलोग भी उसका सपोर्ट नहीं कर सकते। नंदन खलासी का काम करता है। रात में गांजा पीता है। वो इस इलाके में, अपने गांव में किसी को हाथ नहीं लगाता है। सब लोग समझाते हैं लेकिन नहीं मानता है। नशे में वो कुछ नहीं समझता है। हरेराम यादव और नंदन यादव दोनों चाचा भतीजा हैं, दोनों की अभी शादी नहीं हुई है।
हरेराम के रिश्तेदार ने क्या बताया
वहीं आरोपी हरेराम के रिश्तेदार ने बताया कि, हरेराम ने लड़की का शरीर टच नहीं किया था। वो नंदन का दोस्त है इसीलिए उसके साथ रहता है। हरेराम गाड़ी चलाता है, नंदन कुछ नहीं करता है। वो उस वक्त जमुई से लौट रहा था, भीड़ देखा तो रुक गया था। दोनों हमेशा साथ रहते हैं। हरेराम के परिवार मे तीन भाई और एक बहन हैं। उसका एक भाई आर्मी में है, एक झारखण्ड में रहता है। मां पिता खेती बाड़ी देखते हैं।
ये भी पढ़ें:
दरभंगा में जमुई जैसी वारदात… नाबालिग छात्रा को दुपट्टा खींचकर जबरन अपहरण की कोशिश, पीड़िता के साथ हुई मारपीट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.