- Hindi News
- National
- Jammu Kashmir Avalanche Hits Vehicles At Zojila Shaitan Nallah Rescue Operation
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के जोजिला पास के शैतान नाला क्षेत्र में शनिवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। कई वाहन इसकी चपेट में आने से 8 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। एक टैंकर ड्राइवर एवलांच में फंसा हुआ है।
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टीमें बर्फ हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।
पिछले 28 दिनों में जोजिला पास में यह दूसरा एवलांच है। 28 मार्च को हुए एवलांच में 7 लोगों की मौत हो गई थी।
शैतान नाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे का एक संवेदनशील हिस्सा है, जहां खराब मौसम के दौरान अक्सर एवलांच की घटनाएं होती रहती हैं।
एवलांच की 4 तस्वीरें…




28 मार्च: श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच में 7 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे एवलांच आया। जोजिला पास के जीरो प्वाइंट के पास इस हादसे में 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हुई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क से मलबा और बर्फ हटाने का काम जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
