मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज डूबने से ठीक पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा दिख रहा है, जिसमें टूरिस्ट म्यूजिक और मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि क्रूज में मौजूद ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी है। दूसरे वीडियो में मौसम का खतरनाक रूप दिखाई दे रहा है। तेज हवा, आंधी और ऊंची उठती लहरें क्रूज के अंदर तक घुस रही थीं। साफ तौर पर हालात बिगड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद क्रूज को किनारे लाने की कोशिश नहीं की गई। हादसे में बचकर लौटे लोगों ने खुलासा किया है कि मौसम खराब होने के बावजूद कैप्टन ने क्रूज को किनारे लगाने का फैसला नहीं लिया। हवा और लहरें लगातार तेज होती जा रही थीं, लेकिन क्रूज आगे बढ़ता रहा। कुछ ही सेकंड्स में क्रूज अनियंत्रित हुआ और देखते ही देखते बरगी डैम के गहरे पानी में समा गया। देखिए, 4 तस्वीरें… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 9 शव मिले मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन के मुताबिक, तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.