इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवारों के लिए है. यह भर्ती इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड के जरिए की जा रही है. कुल 175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती के तहत की योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ISRO के किस ब्रांच में कितने पदों पर भर्ती?
इसरो की इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स में 100 पद, मैकेनिकल में 53 पद और कंप्यूटर साइंस में 22 पद है. इनमें इसरो सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक के 99, मैकेनिकल के 52 और कंप्यूटर साइंस के 21 पद है. वहीं पीआरएल में तीन विषयों में एक-एक पद निर्धारित है. इसरो ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और जरूरत के अनुसार पदों में बढ़ोतरी और कमी भी की जा सकती है.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आयु सीमा
साइंटिस्ट-इंजीनियर एससी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक्स पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस पद के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है. उम्मीदवारों के पास संबंधित डिग्री में कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए. आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 16 सितंबर 2026 को 28 वर्ष होनी चाहिए. केंद्र सरकार के कर्मचारी, पूर्व सैनिकों और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है. वहीं आवेदन के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है, जो वापस नहीं किय जाएगी. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को शुरुआत में 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस के तौर पर जमा करनी होंंंगे. वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है.
ये भी पढ़ें-10वीं की मार्कशीट पर बार-बार नहीं बदल पाओगे जन्मतिथि, UP Board ने सख्त कर दिए नियम
कैसे होगा चयन?
इसरो साइंटिस्ट-इंजीनियरिंग भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा. अंतिम चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के बराबर 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और देशभर के 37 शहरों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, इसके पहले भाग में संबंधित विषय से 80 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा. वहीं गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. उसके बाद परीक्षा के दूसरे भाग में एप्टीट्यूड और क्षमता से जुड़े 15 सवाल होंगे. यह भाग 20 अंकों का होगा और इसे पूरा करने के लिए 30 मिनट मिलेंगे. इसमें गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
16 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख
इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. वहीं मेल या डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरने के साथ निर्धारित प्रारूप में जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करनी होगी.
ये भी पढ़ें-पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर की भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.