ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई का गुरुवार को 6वां दिन है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले हुए हैं. इन हमलों में खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल, एयरजेट से लेकर ड्रोन हमले और क्लस्टर बम तक इस्तेमाल करने की खबर है. इन हमलों में कई लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में सिर्फ ईरान या इजरायल के लोग नहीं है, बल्कि कई देशों के लोग शामिल हैं. इनमें ईरान, अमेरिका, कुवैत और ओमान के नागरिक भी शामिल है.
ईरान में 1200 से ज्यादा मौतें
जानकारी मुताबिक, ईरान में शनिवार को मिनाब के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में 175 स्कूली लड़कियों और स्टाफ समेत कम से कम 1,230 लोग मारे गए.
इजरायल और बहरीन में कितने लोगों ने गंवाई जान
इजरायल में 1 मार्च को बेत शेमेश पर ईरानी मिसाइल हमले में नौ लोगों समेत 11 लोग मारे गए. यूनाइटेड स्टेट्स के छह US सर्विस मेंबर्स की जान गई है. लेबनान में सोमवार को इजरायल हमलों में कम से कम 77 लोग मारे गए. बहरीन के सलमान इंडस्ट्रियल सिटी में मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. कुवैत में देश पर ईरानी हमलों में दो कुवैती सैनिकों समेत चार लोग मारे गए. ओमान में मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले प्रोडक्ट टैंकर के तट के पास एक प्रोजेक्टाइल के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और यूएई के तीन लोग मारे गए.
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है
इधर पिछले 6 दिनों से जारी जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला बोल दिया. इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत सुप्रीम लीडरशिप की जान जा चुकी है. इस दौरान लगातार मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ हमले किए.
ईरान ने इसके अलावा खाड़ी देशों में अमेरिका के बेस और दूतावास पर ड्रोन और मिसाइल दागीं. इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए हैं. ईरान में जहां मौत का आंकड़ा 1145 हो गया है, तो वहीं दुनियाभर में तेल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है. तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल हो चुकी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.