इजरायल के रक्षा मंत्री बुधवार (18 मार्च 2026) दावा किया है कि IDF ने ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को मार दिया है. उन्होंने कहा कि खतीब को रात भर चले हमले में मार गिराया गया. हालांकि इसे लेकर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस्माइल खातिब की मौत इजरायल की ओर से ईरान के शक्तिशाली राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और आईआरजीसी के बासिज अर्धसैनिक बल के प्रमुख की हत्या की पुष्टि के बाद हुई है.
इस्माइल खातिब के सिर अमेरिका ने रखा था इनाम
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के रक्षामंत्री इजराइल कार्ट्ज ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के किसी भी अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बनाकर मारने का अधिकार दे दिया है. खतीब उन अधिकारियों में शामिल थे जिनके बारे में अमेरिका पिछले हफ्ते जानकारी जुटा रहा था और उनका पता बताने वाले को 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की थी.
इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड यूनिट, सुरक्षा बलों के लिए आपूर्ति केंद्र और मिसाइल सिस्टम पर हमला किया है. इस हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं. इजरायली वायु सेना ने कहा कि उन्होंने तेहरान में कमांड सेंटर और मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया है.
ईरान के टॉप लीडरशिप को निशाना बना रहा इजरायल
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इससे पहले पुष्टि की थी कि उसके सचिव अली लारीजानी इजरायली हमले में मारे गए हैं. ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में काउंसिल ने कहा कि लारीजानी की मौत मंगलवार (17 मार्च 2026) सुबह हुई. उनके साथ उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, काउंसिल के सचिवालय में सुरक्षा मामलों के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात और कई अन्य लोग भी मारे गए.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि IDF ने ईरान पर चल रहे हमलों में लारीजानी को मार गिराया है. इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को पुष्टि की थी कि बसीज स्वयंसेवक बल के प्रमुख घोलमरेजा सोलेमानी की मौत अमेरिका-इजरायल के एक हमले में हुई है.
ये भी पढ़ें : US Iran War: खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.