भारतीय क्रिकेट टीम अब 13 सितंबर से एक्शन में नजर आएगी। भारतीय टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलती नजर आएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान एक बार फिर से श्रेयस अय्यर के ही पास रहेगी। T20I स्क्वाड में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। वहीं, संजू सैमसन की वापसी हो गई है। संजू को बतौर विकेटकीपर टीम में जगह मिली है। संजू के अलावा ईशान किशन को भी विकेटकीपर के तौर पर स्क्वाड में जगह मिली है।
दरअसल, ईशान किशन इस साल शानदार फॉर्म में हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी T20I सीरीज में कमाल करने के लिए तैयार हैं। ईशान साल 2026 में बल्ले से लगातार कमाल कर रहे हैं। वह इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हैं। हैरी ब्रूक ने इस साल 1200 से ज्यादा रन अपने नाम किए हैं। ईशान किशन अब साल 2026 में हैरी ब्रूक के बाद 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने की दहलीज पर खड़े हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मैच में 14 रन बनाते ही ईशान साल 2026 में 1000 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे कर लेंगे। यह पहली बार है जब वह एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे करने का बड़ा कारनामा करेंगे। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 893 रन था, जो उन्होंने साल 2022 में किया था।
साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- हैरी ब्रूक – 1218
- ईशान किशन – 986
- जो रूट – 927
- डेरिल मिचेल – 914
गौरतलब है कि ईशान किशन साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 28 मैचों की 27 पारियों में 36.51 के औसत से 986 रन बनाए हैं। इस साल उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक आ चुके हैं। उनके आसपास भी अन्य कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। शुभमन गिल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
साल 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- ईशान किशन – 986
- शुभमन गिल – 761
- श्रेयस अय्यर – 530
- अभिषेक शर्मा – 514
- शिवम दुबे – 488
यह भी पढ़ें:
मोहम्मद शमी ने कातिलाना गेंदबाजी से बरपाया कहर, फिर भी नहीं मिल रही टीम इंडिया में एंट्री
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची ईस्ट जोन की टीम, ईशान किशन के पास एक और खिताब जीतने का मौका
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.