विकेटकीपर ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं। हालांकि, ईशान ने ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को लेकर बड़ा दिल दिखाया। विकेटकीपर पंत और जुरेल सबसे लंबे फॉर्मेट की टीम का हिस्सा है।
‘जिसने भी टेस्ट खेला है, उसे यह फॉर्मेट…’
दरअसल, ईशान से नॉर्थ ईस्ट जोन पर धमाकेदार जीत दिलाने के बाद पूछा गया कि क्या वह भारतीय टेस्ट टीम में वापस आना चाहेंगे? जवाब में 28 वर्षीय विकेटकीपर ने रिपोर्टर्स से कहा, ”शत प्रतिशत। जिसने भी टेस्ट खेला है, उसे यह फॉर्मेट पसंद आएगा। हम इसकी अहमियत जानते हैं। यह खिलाड़ी को बेहतर बनने में मदद करता है। लोग मुझ पर यकीन नहीं करते, लेकिन मुझे सच में रेड-बॉल क्रिकेट पसंद है।” उन्होंने आगे कहा, ”मुझे यह गेम (लाल गेंद) बहुत पसंद है। मुझे इसमें मजा आता है क्योंकि जब आप मिडिल में होते हैं तो बॉल मूव करती है। खिलाड़ी आपकी तरफ आते हैं, दूसरी टीम के साथ मजाक चलता रहता है।”
ईशान 2 साल तक भारतीय टीम से बाहर रहे
2023 में वेस्टइंडीज में दो टेस्ट खेलने के बाद से ईशान को भारत के लिए सबसे लंबे फॉर्मेट में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।। भारत ने उसी साल साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए केएल राहुल को विकेटकीपर चुना, जिसके बाद ईशान घर लौट आए। वह रणजी ट्रॉफी में भी खेले। ईशान तकरीबन 2 साल तक भारतीय टीम से बाहर रहे। उन्होंने 2026 की शुरुआत में टी20 इंटरनेशनल में वापसी की। वह जून में वनडे टीम में कमबैक किया। उन्होंने अब नौ महीने से ज्यादा समय बाद फर्स्ट क्लास मैच खेला है। हालांकि, ईशान नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 9 गेंदों में चार रन ही बना सके।
पंत और जुरेल को लेकर दिखाया बड़ा दिल
विकेटकीपर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल फिलहाल भारतीय की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। ईशान को पता है कि टेस्ट टीम में वापसी आसान नहीं होगी। उन्होंने दोनों को लेकर बड़ दिल दिखाया। उन्होंने कहा, ”टेस्ट टीम में वापस आने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत बहुत अच्छा कर रहे हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। एक कॉम्पिटिटर होने के बावजूद मेरा काम यह सोचना नहीं है कि उनके लिए क्या गलत हो सकता है। मेरा काम बस बेहतर होते रहना है।” ईशान ने भारत के लिए दो टेस्ट के अलावा 32 वनडे और 55 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.