Last Updated:
babar azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर पीसीबी ने हर किसी को हैरान किया. 11 मार्च से शुरू रही इस सीरीज से पहले टीम के हेड कोच माइक हेसन ने इस फैसले के पीछे की वजह बताई है. हेसन का कहना है कि इसे टीम से बाहर करने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह फैसला युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए लिया गया है.
बाबर आजम का करियर खत्म?
बाबर आजम का करियर खत्म?
हेसन ने कहा कि इसे खिलाड़ियों को ड्रॉप करना नहीं समझना चाहिए. उनके मुताबिक यह फैसला युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए लिया गया है, ताकि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले खुद को साबित कर सकें. हेसन ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर किया गया है. हम इस सीरीज को सिर्फ एक ऐसे मौके के रूप में देख रहे हैं, जहां इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का अवसर मिले.’ 2027 का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है. इनमें अब्दुल समद, माज़ सादाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद, साहिबज़ादा फरहान और शामिल हुसैन शामिल हैं. इनमें से सादाकत, गाजी घोरी, मसूद और हुसैन ने अभी तक किसी भी फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है.
बाबर आजम का करियर खत्म?
हेसन ने कहा कि साहिबजादा फरहान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से वनडे टीम में जगह बनाने का हक हासिल किया है. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू क्रिकेट और जूनियर टीमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले माज सादाकत और शामिल हुसैन से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं. हेसन ने कहा, ‘साहिबजादा फरहान ने टी20 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खुद को वनडे टीम में जगह दिलाई है. वहीं, शमायल हुसैन और माज सादाकत जैसे युवा खिलाड़ी भी घरेलू क्रिकेट और जूनियर टीमों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.’ पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार, 11 मार्च को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलात, माज सादाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शामिल हुसैन.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.