Irfan Pathan on Aquib Nabi: इरफान पठान तेज गेंदबाज आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत बताई है। उनकी नजर में यह ताकत तेज रफ्तार नहीं हैं। 29 वर्षीय आकिब को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है।
‘नबी इतनी रफ्तार कर सकता है हासिल’
पठान ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में कहा, ”गेंद को स्विंग कराने के लिए आदर्श रफ्तार लगभग 135 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। अगर आप गेंद को देर से स्विंग करा सकते हैं तो आप सफल हो सकते हैं।” उन्होंने कहा, ”उसकी लय और गेंदबाजी एक्शन को देखते हुए मेरा मानना है कि वह नियमित रूप से 133-135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकता है।” पठान के अनुसार तेज गति गेंदबाजी का केवल एक हिस्सा है। असली क्षमता यह है कि गेंदबाज किस तरह विश्वस्तरीय बल्लेबाजों को रक्षात्मक शॉट खेलने के लिए मजबूर करता है और फिर उन्हें आउट करने का रास्ता निकालता है।
‘यही वह खूबी है जिसकी तलाश होती है’
उन्होंने कहा, ”क्या गेंदबाज में यह क्षमता है कि वह शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों को डिफेंस करते हुए भी आउट कर सके? यही वह खूबी है जिसकी तलाश होती है।” पठान ने इस साल रणजी ट्रॉफी फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि नबी ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर ऐतिहासिक खिताब जीता। उन्होंने कहा, ”रणजी ट्रॉफी फाइनल में हमने देखा कि उसने अनुभवी केएल राहुल को परेशान किया। भले ही उसे विकेट नहीं मिला, लेकिन उसने बल्लेबाज को सामान्य तरीके से रक्षात्मक बल्लेबाजी करने पर मजबूर किया और फिर आउट किया।”
पिछले दो रणजी सीजन में काटा कदर
नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 104 विकेट लिए थे, जिनमें 2025-26 सत्र में लिए गए 60 विकेट भी शामिल हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम हैं। नबी को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। बारामूला के एक गांव के रहने 29 वर्षीय नबी जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत की सीनियर टीम में चुना गया है। उनसे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक को सीमित ओवरों के लिए सीनियर राष्ट्रीय टीम में चुना गया था। रसूल और मलिक सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के लिए खेल चुके हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.