अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच रोमांचक वनडे में कुल 644 रन बने और तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। इस मैच में मेजबान आयरलैंड की टीम 301 रन बनाकर भी मैच हार गई। आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ।
इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल का तूफान
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल की जोड़ी ने अफगानिस्तान की पारी को संभाला।
इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले 10 ओवर में 58 रन ही बोर्ड पर लगाए, मगर जैसे ही दोनों बैट्समैन सेट हुए तो उन्होंने रन गति बढ़ाई। धीरे-धीरे अफगानिस्तान का स्कोर 100,150 और 200 के पार पहुंचा। आयरलैंड के गेंदबाज दूसरे विकेट के लिए तरस गए।
इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल दोनों ने शतक जड़े और दूसरे विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की पार्टरनशिप की।
39वें ओवर में जाकर इब्राहिम जदरान आउट हुए जब अफगानिस्तान का स्कोर 247 रन था। उन्होंने 109 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल भी 143 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि दोनों बल्लेबाज अपना काम कर गए थे।
सेदिकुल्लाह अटल ने अपनी पारी में 17 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।
अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड के सामने 344 रनों का टारगेट रखा था।
लड़ते रहे एंड्रयू बालबर्नी
इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान पॉल स्टर्लिंग 27 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद हैरी टेक्टर के 34 रनों के अलावा मिडिल ऑर्डर एकदम कमजोर नजर आया।
ओपनर एंड्रयू बालबर्नी एक छोर को संभाले हुए थे, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी के साथ की जरूरत थी। ऐसे में 6ठे नंबर पर उतरे कर्टिस कैम्फर ने 84 रनों की पारी खेल उनका भरपूर साथ दिया।
दूसरी तरफ बालबर्नी लगे हुए थे, उन्होंने 109 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।
आयरलैंड की टीम इस रनचेज में 301 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही, मगर उन्हें जीत नहीं मिली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.