IND vs IRE 2nd T20I: सभवतः किसी ने शायद ही सोचा होगा कि टी20 की विश्व चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड जैसी टीम हरा देगी। आयरलैंड के खिलाफ 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सितारों से भरी टीम इंडिया महज 148 रनों पर सिमट गई और 34 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।
बेलफास्ट में ये किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत थी, जिसके बाद एक नया इतिहास रचा गया। अब टीम इंडिया की नजरें सीरीज के दूसरे और आखिरी टी20 मुकाबले पर है, जहां श्रेयस अय्यर की सेना बदला लेने के लिए रविवार, 28 जून को बेलफास्ट में उतरेगी। आइए जान लेते हैं दूसरा टी20 मैच कब से और कहां देख सकते हैं।
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के पहले मैच से लेकर दूसरे मैच से पहले भी यही चर्चा है कि क्या 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं मिलेगी।
ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि पहले मैच में करारी हार के बाद दूसरे टी20 मुकाबले में टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि दूसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह वैभव को मौका मिल सकता है, ताकि बैटिंग ऑर्डर समस्या ना हो।
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भी बेलफास्ट में खेला जाएगा। दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 6 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानी 5:30 में ही हो जाएगा।
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं के चैनलों पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर भी इस मैच को देखा जा सकता है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.