क्या आप भी काफी समय ऊटी घूमने का प्लान बना रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए है। मानसून के समय ऊटी घूमने का एक अलग ही मजा होता है। हर तरफ हरियाली और सुकून भरा नजारा होता है। अगर आप बिना पैकेज के जाते हैं, तो यहां पर आपका बहुत ज्यादा खर्चा हो सकता है।
इस बीच, भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए इस ट्रिप को आसान बनाने के लिए टूर पैकेज लाइव किया है। पैकेज का कम बजट कम है, इसलिए यात्री इससे घूमने का प्लान कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं ऊटी टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानें।
ऊटी पैकेज से संबंधित जानकारी
इस पैकेज में आपको हर दिन अलग-अलग जगह पर घुमाया जाएगा। बता दें कि, इस पैकेज में दिन का टूर पैकेज होगा, उसमें ट्रेन से आने-जाने का समय भी एड रहने वाला है। बता दें कि, पैकेज की शुरुआत 16 जुलाई से हो रही है।
– असल में इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड, काटपाडी और सलेम से हो रही है।
– पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है, जिससे आप हर गुरुवार यात्रा कर पाएंगे।
– पैकेज की टिकट बुकिंग आप पहले कर सकते हैं, लेकिन यात्रा 16 तारीख से शुरु होगी।
– इस पैकेज में ट्रेन और शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा दी जाएगी।
पैकेज फीस क्या है?
दरअसल, यह पैकेज फीस शेयरिंग के आधार पर तय किए गए है। इसमें 3 पैसेंजर और 6 पैसेंजर वाली गाड़ी को बुक करने के लिए यात्रियों को अलग से फीस देनी पड़ेगी। वैसे शेयरिंग में जितना ज्यादा होंगे, पैकेज फीस उतना ही कम होगा।
– यदि आप 6 पैसेंजर वाली शेयरिंग कैब वाले पैकेज की टिकट बुक करते हैं, तो दो लोगों के साथ यात्रा करने पर 12350 रुपये देने होंगे।
– वहीं, 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 11670 रुपये होगी।
– यदि आप 3 लोगों के साथ यात्रा करना चाहते हैं, तो फीस कम होकर 9360 रुपये हो जाती है।
पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?
बता दें कि, 3AC क्लास में आने-जाने की टिकट का खर्च तय पैकेज फीस शामिल किया है। वहीं ऊटी में 2 रात बिना एसी वाले कमरे में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, होटल मील प्लान के अनुसार खाना मिलेगा। मेन्यू पहले से ही तय रहने वाला है। इस बात का ध्यान रखें कि नाश्ता ही दिया जाएगा। घूमने के लिए एसी कैब दी जाएगी। पैकेज की टिकट बुक करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.