गोवा टूर प्लान
– IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत चंड़ीगढ से हो रही है, जिसका मतलब है कि आप चंड़ीगढ़ से यात्रा कर सकते हैं।
– यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।
– इस पैकेज की शुरुआत 30 जून से हो रही है, जिसके बाद से आप हर शनिवार को यात्रा के लिए जा सकते हैं।
– इस पैकेज की टिकट आप बुक कर सकते हैं लेकिन यात्रा की शुरुआत हर शनिवार से ही होगी।
– आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी, जिसका सीधा मतलब यह है कि 6 दिनों में आपके आने-जाने के 2 दिन ट्रेन में जाएंगे।
– इस पैकेज का नान CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है। इसको सर्च करके आप सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
– गोवा पहुंचते ही आपको रेलवे स्टेशन से होटल और हर दिन अलग-अलग जगह घूमने के लिए कैब दी जाएगी।
जाने पैकेज फीस
– अगर आप 3AC कोच से सफर कर रही हैं, तो 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 19,405 रुपये है।
– 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,595 रुपये है।
– अगर आप स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,100 रुपये है।
– 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,290 रुपये है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
– 3AC/SL श्रेणी की आने-जाने की टिकट का खर्च पैकेज फीस के अंदर ही शामिल है।
– इसी के साथ पिक और ड्रॉप की सुविधा मिलेगी।
– इस पैकेज में आपको बोट क्रूज में भी जाने का मौका मिलेगा।
– गोवा में 3 रातों के लिए होटल मिलेगा।
– 3 दिनों तक नाश्ता मिलेगा और बाकी लांच और डिनर के लिए पैसे देने पड़ेंगे।
– जो इस पैकेज में शामिल नहीं, उसके पैसे देने होंगे।
– किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर फीस लगती है, तो आपको ही पैसे दोन पड़ेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.