- कॉपी लिंक
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज छठा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने गुरुवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के इजराइल और गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ अन्य जगहों पर भी हमले जारी हैं।
28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 2000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इससे ईरान में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 176 बच्चे शामिल हैं।
23 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात…
अमेरिकी PrSM मिसाइल से हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (भयंकर गुस्सा) के दौरान पहली बार युद्ध में लंबी दूरी की प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल (PrSM) का इस्तेमाल किया गया।
युद्धपोत पर अमेरिकी हमला

अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है।

अमेरिकी हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक सवार थे।
न्याय की मांग

UN के मानवाधिकार कार्यालय ने ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले की जांच कराने की मांग की है। इस हमले में 150 छात्राओं की मौत हुई थी। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है। हमला 28 फरवरी को हुआ था। 3 मार्च को अंतिम संस्कार किया गया।

तेहरान में बुधवार रात 11:30 बजे से ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की याद में तीन दिनों का कार्यक्रम होना था। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया।
इजराइल ने ईरानी मिसाइल गिराई

इजराइल ने बुधवार को ईरानी मिसाइल गिराने का वीडियो जारी किया।
हमलों के बीच पर्व, प्रार्थना

इजराइल में यहूदी पर्व पुरिम ( Purim) मनाया जा रहा है। इस मौके पर तेल अवीव में मंगलवार को एक बम शेल्टर में स्थानीय लोगों ने बुक ऑफ ईथर का पाठ किया और तोराह स्क्रॉल उठाया। यह पर्व प्राचीन फारस में यहूदियों के नरसंहार से बचाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है।
हमलों के बीच संदेश

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हामदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुबई मॉल में खरीदारी कर रहे लोगों के बीच घूमते नजर आए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब देश ने ईरान की तरफ से लॉन्च किए गए ड्रोन और हवाई हमलों को इंटरसेप्ट करने की पुष्टि की है।
जंग के बीच मजबूरी

लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइली हवाई हमलों के बीच पैसेंजर विमान को उड़ान भरते हुए देखा गया। यह पता नहीं चला कि वह कहां जा रहा था। कहा गया इस विमान से बेरूत में फंसे लोगों को निकाला गया।

UN की शरणार्थी एजेंसी UNHCR के मुताबिक, इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद लेबनान में कम से कम 30,000 लोग अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शिफ्ट हो गए हैं।
हमलों में विरासत खत्म

इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया। वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था, इसलिए वे बच गईं। साल 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया था।
अपनों के लिए मातम

ईरान के मिनाब शहर में गर्ल्स स्कूल पर हमले में मारी गई 150 लड़कियों का सार्वजनिक अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों लोग मैदान में जमा हुए।

150 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ मिनाब शहर में कब्र खोदी गई थीं। ईरानी मीडिया ने हमले का आरोप इजराइल पर लगाया, लेकिन इजराइली सेना ने कहा कि उन्हें इस इलाके में किसी हमले की जानकारी नहीं है।
जंग का विरोध

ईरानी महिला टीम ने सोमवार रात एशियाई महिला फुटबॉल कप के उद्घाटन मैच में अपना राष्ट्रीय गान नहीं गाया। खिलाड़ी लाइन में खड़ी थीं, लेकिन गान के दौरान सिर्फ सामने देखा और चुप रहीं। टीम की कोच मारजियेह जाफरी भी अपनी खिलाड़ियों की चुप्पी देख मुस्कुरा रही थीं। यह कदम हाल के अमेरिका-इजराइल हमलों और ईरान के नेताओं की मौत के बीच एक विरोध का संदेश माना जा रहा है।
मिसाइल अटैक

ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को मिसाइल लॉन्च का नया फुटेज जारी किया है। मिसाइल के बारे में जानकारी नहीं दी।

इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार रात ईरानी मिसाइल को गिराने का फुटेज।
इजराइल में हमले की फोटोज

ईरान ने मंगलवार को इजराइल के पेटाह टिकवा शहर पर मिसाइल अटैक किया। इजराइल के चैनल 12 के मुताबिक, मिसाइल के टुकड़े शहर में कई जगह गिरे, जिससे कुछ नुकसान हुआ है।
ईरान पर हमले की तस्वीरें

यह फोटो रॉयर्टस ने जारी की है। ईरान के परदिस इलाके में अमेरिकी हमलों के बाद धुएं के गुबार उठते दिख रहे हैं। यह तस्वीर 3 मार्च को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो से ली गई।

यह फोटो तेहरान में एक पुलिस हेडक्वार्टर की। अमेरिकी-इजराइली हमलों में यह जमींदोज हो गई।

यह तस्वीर ईरानी एयरफील्ड की। इसे यूएस सेंट्रल कंमाड ने जारी किया है। अमेरिका के हमले में इसे बर्बाद कर दिया गया।

इजरायल ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिज्बुलाह के ठिकानों पर हमले किए। इस दौरान घना तेज धमाकों के साथ घना धुआं देखा गया।

ईरान ने सोमवार को सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया। यह रिफाइनरी सऊदी की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की है। इसकी उत्पादन क्षमता लगभग 5.5 से 6 लाख बैरल रोजाना है।

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर स्काईलाइट को निशाना बनाया। इससे उसके एक भाग में आग लग गई।

इजराइली सेना IDF ने रविवार को तेहरान में हमले का एक और फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था।
———————–
ये खबर भी पढ़ें…
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 87 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
