ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने संबोधन के दौरान अमेरिका के साथ जारी संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के लोग अमेरिका और इजरायल के आंतकवाद का शिकार बन रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जंग के मैदान से शांति नहीं आएगी। ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका की कार्रवाई को लेकर निशाना साधा और कहा कि इसे सैन्य तरीके से हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के स्टेज से ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई के प्रभावों का भी उल्लेख किया। पेजेश्कियान ने कहा कि पिछले 200 वर्षों में ईरान ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया।
पेजेश्कियान ने इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और युद्ध के शुरुआती दिनों में मारे गए 150 से अधिक स्कूली बच्चों की बड़ी तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने कहा-हमने केवल अपना बचाव किया है। हम आतंकवादी नहीं हैं। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने उनके देश पर हमला किया, लेकिन ईरान ने घुटने नहीं टेके। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेते हुए कहा कि ईरान बातचीत, कूटनीति और वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन बल प्रयोग की भाषा स्वीकार नहीं करेगा।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.