iQOO Z11 Lite 5G
- Display
- Processor
- Front Camera
- Rear Camera
- Ram
- Storage
- Battery
- Os
- Resolution
- Display6.74 इंच, 120Hz
- ProcessorMediaTek Dimensity 6300
- Front Camera5MP
- Rear Camera50MP
- Ram6GB
- Storage256GB
- Battery6500mAh, 44W
- OsAndroid 16, OriginOS 6
- ResolutionHD+
iQOO ने पिछले दिनों भारतीय बाजार में अपना बजट फ्रेंडली गेमिंग फोन लॉन्च किया है। आईकू का यह फोन खास तौर पर बेसिक गेमर्स के लिए है। फोन में कंपनी ने 6500mAh की बैटरी दी है। यह iQOO Z11 सीरीज का अब तक लॉन्च हुआ सबसे अफोर्डेबल मॉडल है। यह फोन ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इन दिनों आने वाले शायद ही किसी फोन में आपको यह डिस्प्ले मिलेगा। हमने इस फोन को कुछ समय तक इस्तेमाल किया है। हमें यह कैसा लगा है आइए जानते हैं…
iQOO Z11 Lite को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 21,499 रुपये और 24,499 रुपये है।
आईकू जेड 11 लाइट रिव्यू
iQOO Z11 Lite: डिजाइन
iQOO ने अपने इस बजट फ्रेंडली फोन को दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लू और सोलर फ्लेम में उतारा है। हमने इसके सोलर फ्लेम वाले वेरिएंट का इस्तेमाल किया है। फोन के बैक पैनल में आपको एक चमकीला डिजाइन देखने को मिलता है, जो अच्छा लगता है। फोन कि फिनिशिंग अच्छी है। बैक पैनल में कंपनी ने इसमें डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसके साथ एक LED फ्लैश मिलेगी। कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर बंप दिखाई देगा।
इस फोन के नीचे की तरफ iQOO की ब्रांडिंग दी गई है, जो सेंटर में अलाइंड है। इसमें प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इसके ऊपर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं, जिसकी वजह से फोन को आप रफली भी यूज कर सकते हैं।
आईकू जेड 11 लाइट रिव्यू
फोन के चारों ओर राउंडेट कॉर्नर वाली फिनिशिंग दी गई है, जिसकी वजह से इस फोन ग्रिप करने में आपको अच्छा लगेगा। इस फोन की लेफ्ट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन का इस्तेमाल किया है। नीचे की तरफ सिम कार्ड स्लॉट के अलावा USB Type C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं।
iQOO Z11 Lite: डिस्प्ले
iQOO के इस बजट स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले यूज किया है, जो आउटडेटेड है। इसे इंप्रूव करने की जरूरत है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। इसमें IP65 रेटिंग मिलती है, जो फोन को भींगने पर खराब होने से बचाएगा। फोन के डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजल्स दिए गए हैं। मुझे इस फोन का डिस्प्ले कुछ खास नहीं लगा क्योंकि इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन इससे बेहतर डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं।
फोन पर गेमिंग के साथ-साथ वीडियो देखते समय डिस्प्ले की क्वालिटी एवरेज लगी। इस प्राइस रेंज आने वाले स्मार्टफोन के मुकाबले फोन के डिस्पले का एक्सपीरियंस आपको अच्छा नहीं लगेगा। इस मैनें फोन पर लाइव क्रिकेट मैच और वेब सीरीज देखी है। इस फोन का डिस्प्ले HD+ क्वालिटी वाले वीडियो को सपोर्ट कर रहा था। इस रेंज में कम से कम FHD+ डिस्प्ले यूज किया जा सकता था।
आईकू जेड 11 लाइट रिव्यू
iQOO Z11 Lite: परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में आप दो नैनो SIM कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो आप इस स्मार्टफोन पर आपको हैवी ड्यूटी गेम खेलते समय दिक्कत आ सकती है। गेम खेलते समय आपको फोन के बैक में हल्की गर्माहट जरूर महसूस होगी। हालांकि, इस फोन में आप लाइट गेम को स्मूदली खेल सकते हैं।
हमें इस फोन का यूजर इंटरफेस और ऑपरेटिंग सिस्टम क्लीन लगा है। फोन सेट-अप करते समय आप अनवांटेड ऐप्स को स्किप कर सकते हैं, जिससे आपको फोन में कोई एक्स्ट्रा ऐप या ब्लॉटलेयर नहीं मिलेगा। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी आपको फोन को यूज करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कंपनी ने इस फोन को AI फीचर से लैस किया है।
आईकू जेड 11 लाइट रिव्यू
iQOO Z11 Lite: बैटरी
iQOO के इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी है। साथ ही, फोन में 44W फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलता है। इस फोन की बैटरी बड़ी होने की वजह से आप इसे सिंगल चार्ज में दो से तीन दिनों तक आसानी से यूज कर सकते हैं। अगर, आप हैवी यूजर हैं तो भी सुबह फोन फुल चार्ज करने के बाद आप इसे दिन भर यूज कर सकते हैं। आपको दोबारा फोन को चार्ज में लगाने की जरूरत नहीं होगी। इस फोन में फास्ट चार्जिंग मिलता है, जो फोन को 55 से 60 मिनट में फुल चार्ज कर देता है।
iQOO Z11 Lite: कैमरा
इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा मिलता है। फोन के बैक में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके साथ साइड में LED फ्लैश दिया गया है, जो अंधेरे में फोटोग्राफी करने में मदद करेगा। इस फोन के प्राइमरी कैमरा से आप डे लाइट में अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। हालांकि, फोन से ली गई तस्वीर ज्यादा जूम करने पर वह पिक्सलेट हो जाती है।
आईकू जेड 11 लाइट रिव्यू
लो लाइट में ली गई तस्वीर आपको निराश कर सकती है। वहीं, वीडियो एक्सपीरियंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन के कैमरे से HD क्वालिटी की वीडियो शूट कर सकते हैं। वहीं, सेल्फी कैमरे की बात करें तो यह भी HD क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन का कैमरा हमें फोटोग्राफी के लिए ठीक लगा है। सेल्फी कैमरे में इंप्रूवमेंट की जरूरत है। साथ ही, बैक में एक सेकेंडरी मैक्रो या अल्ट्रावाइड कैमरा होना चाहिए।
iQOO Z11 Lite: हमारा फैसला
आईकू का यह फोन बेसिक इस्तेमाल करने के लिए ठीक-ठाक फोन है। कंपनी ने इसे बजट फ्रेंडली और बेसिक गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इसका डिजाइन प्रीमियम लगता है। हालांकि कंपनी ने फोन के डिस्प्ले और स्टोरेज में कंजूसी कर दी है। इसे और बेहतर करने की गुंजाइश बचती है।
इस स्मार्टफोन में हमें जो सबसे अच्छी बात ये लगी की आप एक बार फोन को फुल चार्ज करके डेढ़ से दो दिन तक यूज कर सकते हैं। फोन के कैमरे में भी एक एक्स्ट्रा लेंस देने की जरूरत है, जो इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन में देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग का अब तक का सबसे चौड़ा फोल्डेबल फोन, पहली नजर में कैसा लगा?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.