IPS अधिकारी सिमरन भारद्वाज उन्हीं टॉपर्स में से है, लेकिन उनकी कहानी थोड़ी अलग है। उन्होंने ना सिर्फर पहले प्रयास में UPSC CDS परीक्षा में टॉप किया, बल्कि सिविल सर्विस परीक्षा भी पहली बार क्रैक कर लिया और अपनी सीडीएस की सीट छोड़ दी। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस की स्टोरी के बारे में बताते हैं।
कौन हैं सिमरन भारद्वाज
आईपीएस सिमरन हरियाणा के एक गांव की रहने वाली हैं। वो एक आर्मी ब्रैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता आर्मी में हैं। साथ ही उनके परिवार में मां और भाई है। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने देश की सेवा करने की ठानी थी। इसलिए उन्होंने हमेशा से ही आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखा।
बता दें कि सिमरन ने 12वीं आर्मी पब्लिक स्कूल, जम्मू से की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कमला नेहरू कॉलेज में एडमिशन लिया। सिमरन ने कहा कि वह हर हाल में UPSC क्रैक करना चाहती थीं, ऐसे में उन्होंने पहले से तय कर लिया कि ग्रेजुएशन कंपलीट होने के तुरंत बाद ही वह इस एग्जाम को देंगी।
मां से मिली प्रेरणा
सिमरन के मुताबिक, उनकी यूपीएससी की तैयारी में मां का अहम रोल था। क्योंकि वो उन्हें हमेशा से मोटिवेट करती थीं। उन्होंने बताया कि जब वो कक्षा 10वीं में थीं, तभी मां ने एक विशलिस्ट तैयार किया कि वो एक सिविल सर्वेंट बनें।
जानिए कैसे की तैयारी
सिमरन ने एक वीडियो में अपनी यूपीएससी की जर्नी शेयर करते हुए कहती हैं कि UPSC की तैयारी से पहले उन्होंने 40 से 50 टॉपर्स के वीडियो देखे, इसके बाद ही उन्होंने अपना प्लान बनाया। इसी दौरान कॉलेज में क्विज प्रोगाम के दौरान IPS इल्मा अफरोज से मुलाकात हुई। उनसे बातचीत के बाद और ज्यादा मोटिवेट हो गई और तय कर लिया IPS बनना है।
लॉकडाउन में की जमकर तैयारी
सिमरन ने वीडियो में बताया कि उन्होंने एक शीट बनाई थी, जिसमें अपनी मजबूती, कमजोरी, डर के हारे में लिखा। सिमरन ने कहा कि हर दिन कॉलेज जाना होता था। तब मैं जर्नलिज्म का कोर्स कर रही थी। वहां प्रैक्टिकल का दबाव था। मगर, फिर कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया और मैंने अपनी UPSC की तैयारी शुरू कर दी।
सिमरन ने UPSC परीक्षा की तैयारी पूरी तरह सेल्फ स्टडी के जरिए की। उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वह किसी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं लेंगी। सुबह और शाम वॉक के दौरान भी वह करेंट अफेयर्स और न्यूज से अपडेट रहती थीं। इसके साथ ही उन्होंने नियमित रूप से मॉक टेस्ट दिए और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस भी जारी रखी।
यूपीएससी किया क्रैक
उनकी मेहनत और प्लानिंग आखिरकार काम आई। पहले उन्होंने साल 2021 में कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज यानी सीडीएस परीक्षा पास की। इसमें उन्होंने ऑल इंडिया छठवीं रैंक हासिल की। फिर, 2022 में UPSC CSE परीक्षा को क्रैक किया। अपने पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 96 हासिल की और आईपीएस बनीं।
सिमरन की सलाह
UPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सिमरन की सलाह है कि वे अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और तैयारी में निरंतरता रखें। उनका कहना है कि UPSC को सिर्फ एक परीक्षा की तरह देखें और इसके लिए खुद पर अनावश्यक दबाव न बनाएं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.