1-Skytech Infinite Platform IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 22.68 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 29 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। मौजूदा निवेशक भी एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं। कंपनी ने 73 रुपये से 77 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का है।
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 22 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ 16.67 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।
2- ENS Enterprises IPO
यह आईपीओ 33.14 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। आईपीओ के जरिए 36 लाख फ्रेश शेयर कंपनी जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 87 रुपये से 92 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का है। निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 220800 रुपये का दांव लगाना होगा।
इस कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी। बता दें, आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए कल 13 अगस्त तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 9.44 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
यह आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 13 रुपये के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। मौजूदा जीएमपी 16.88 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।
3- Technocrats Plasma Systems IPO
इस आईपीओ का साइज 60.98 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित होगा। आईपीओ के जरिए कंपनी 46 लाख शेयर जारी करेगी। ऑफर फार सेल पर कंपनी कोई भी शेयर नहीं जारी करेगी।
इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 125 रुपये से 132 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है। निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 264000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीो जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.