1-Ardee Industries IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 425.87 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 6.04 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 2 करोड़ शेयर जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 50 रुपये से 53 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बता दें, यह आईपीओ 5 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा।
ग्रे मार्केट में कंपनी 6.75 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
2- Technocraft Ventures IPO
यह आईपीओ 7 अगस्त को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 11 अगस्त तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी ने अभी प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है। इस आईपीओ का साइज 1.19 करोड़ रुपये का है।
3- Anawil Wire & Engineering IPO
यह आईपीओ 3 अगस्त को खुलेगा। निवेशकों के पास 5 अगस्त तक इनवेस्टमेंट करने का मौका रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 257 रुपये से 270 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 90 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
4- Aegeus Technologies IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 23.71 करोड़ रुपये का है। 4 अगस्त से 6 अगस्त तक आईपीओ खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 100 रुपये से 105 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का बनाया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
5- LAPL Automotive IPO
इस आईपीओ का साइज 32.40 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 0.34 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 6 अगस्त से 10 अगस्त तक ओपन रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 88 रुपये से 94 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ 25 रुपये के प्रीमियम के पर ट्रेड कर रहा है।
6- Optimystix Entertainment India IPO
यह आईपीओ 7 अगस्त से 11 अगस्त तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 0.62 करोड़ रुपये का है। इस कंपनी ने अबतक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.