RCB vs GT IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि, इससे पहले क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, तो वहीं शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। अब ऐसे में कई फैंस के मन में यह सवाल उठा रहा है कि अगर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, तो कौन चैंपियन बनेगा?
आपको बता दें कि अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के फाइनल मैच के दौरान बारिश आ जाती है, तो पहले कोशिश की जाएगी कि मैच पूरा ओवर हो। अगर बारिश की वजह से मैच में बंधा उत्पन्न होता है, तो ओवरों में कटौती की जाएगी। बारिश फिर भी नहीं रुकती है, तो 120 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा जाएगा। फाइनल नतीजे के लिए दोनों पारियों में पांच-पांच ओवर का खेल करवाने की कोशिश की जाएगी।
अगर फिर भी बारिश नहीं रुकती और मैच खेला ही नहीं जाता है, तो 31 मई को मैच नहीं करवाया जाएगा। ऐसे में फाइनल मुकबल 31 मई की जगह 1 जून यानी अगले दिन रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। रिजर्व डे तय समय के अनुसार मैच शुरू किया जाएगा।
अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो?
अब आपको बता दें कि अगर बारिश के कारण रिजर्व डे यानी 1 जून को भी मैच नहीं हो पाता है, तो ऐसे में फाइनल मैच रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा हो सकता है। पॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन के आधार पर RCB चैंपियन बन जाएगी। आपको बता दें कि लीग मैच में बेंगलुरु अंक तालिका में पहले और गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही थी।
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। अगर फाइनल से पहले दोनों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डाला जाए, तो आरसीबी को मामूली बढ़त हासिल है। बेंगलुरु ने पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स ने चार मैच अपने नाम किए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.