Last Updated:
IPL 2026 Schedule LIVE: आईपीएल के 19वें एडिशन के शेड्यूल का ऐलान आज शाम 7 बजे होगा. इस टी20 लीग के आगामी एडिशन का पहला मैच किन दो टीमों के बीच कब और कहां खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स सहित सभी …और पढ़ें
आईपीएल शेड्यूल लाइव अपडेट.
नई दिल्ली. आईपीएल के 19वें एडिशन के लिए कुछ देर बाद शेड्यूल का ऐलान हो जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब सभी की नजरें आईपीएल पर लग गई है जहां 10 टीमें एक ट्रॉफी के लिए जोर आजमाइश करती हुई दिखाई देंगी. कई टीमों ने आईपीएल के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन शुरू कर दिया है जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे आगे है. असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के कारण टूर्नामेंट का कार्यक्रम दो चरणों में घोषित होने की संभावना है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 19 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी, जबकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल टीमें होंगी (दोनों ने पांच-पांच खिताब जीते हैं). आरसीबी के अपने कुछ ही मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने की उम्मीद है, जबकि रायपुर उनके घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा.
इससे पहले मंगलवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड कुछ राज्यों में चुनाव तिथियों को ध्यान में रखते हुए अगले दो से तीन दिनों के भीतर टूर्नामेंट के पहले 20 दिनों का कार्यक्रम घोषित करेगा. सैकिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘कुछ राज्यों में चुनाव तिथियों को ध्यान में रखते हुए हम दो से तीन दिनों में आईपीएल के पहले 20 दिनों का कार्यक्रम घोषित करेंगे और बाकी टूर्नामेंट का कार्यक्रम बाद में घोषित करेंगे.’
आईपीएल शेड्यूल 2026 लाइव: किन दो टीमों के बीच कब और कहां खेला जाएगा पहला मुकाबला
आईपीएल शेड्यूल 2026 लाइव: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल का पिछला संस्करण जीता था. परंपरा के अनुसार उद्घाटन मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना चाहिए. लेकिन क्या ऐसा होगा? पिछले साल आईपीएल 2025 के बाद काफी कुछ हुआ था और विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी.
आईपीएल शेड्यूल 2026 लाइव: आज शाम 7 बजे लाइव होगा ऐलान
आईपीएल शेड्यूल 2026 लाइव: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का आज, 11 मार्च को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ऐलान किया जाएगा. 10 टीमें इस टी20 लीग में खेलेंगी. कई टीमों ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. जबकि कइयों ने ट्रेनिंग कैंप का आयोजन भी शुरू कर दिया है.
आईपीएल शेड्यूल 2026 लाइव: 20 दिनों के शेड्यूल जारी होने की उम्मीद
आईपीएल शेड्यूल 2026 लाइव: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में स्पष्ट किया कि आगामी सीजन के शेड्यूल अलग अलग चरणों में जारी किया जाएगा. सैकिया के अनुसार, कुछ राज्यों में चुनाव की तारीखों को ध्यान में रखते हुए अगले 2-3 दिनों में पहले 20 दिनों का शेड्यूल घोषित होगा, जबकि बाकी मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज शाम 7 बजे आईपीएल 19वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो जाएगा. इस टी20 लीग के आगामी सीजन का पहला मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा. मैच के वेन्यू क्या होंगे. किस समय मुकाबले शुरू होंगे, कितने मुकाबले डबल हेडर होंगे. इन सभी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.