मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन शमी हर बार खुद को साबित करने से नहीं रुकते हैं। उनका अनुभव कोई नहीं तोड़ पाता। शमी ने एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में खुद को साबित किया है। उन्होंने अपने अनुभव से मौजूदा समय के दो धुरंधर और तूफानी बल्लेबाजों को आउट किया है। ये दोनों बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हैड हैं।
आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। वहीं लखनऊ के मोहम्मद शमी पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। लेकिन इस बार 19वें सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इस मुकाबले में उन्होंने अपनी पुरानी टीम को बैक टू बैक दो बड़े जख्म दे दिए। पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा और फिर ट्रेविस हेड को आउट कर हैदराबाद की कमर तोड़ दी।
मुकाबले का टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शमी ने पंत के इस फैसले की लाज रखी और उसके दो बल्लेबाजों का पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले औवर की पहली गेंद पर उन्होंने अभिषेक को स्लिप में सिद्धार्थ के हाथों कैच आउट कराया। वहीं तीसरे ओवर की पहली गेंद पर हेड को पवेलियन भेजने का काम किया।
इस दौरान अभिषेक शर्मा डक आउट हुए जबकि हेड महज 7 रन ही बना पाए। वहीं दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के आउट होने के बाद सारी उम्मीदें कप्तान ईशान किशन से थीं, लेकिन इस बार वह भी फेल हो गए। उनको प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस ने ईशान को बोल्ड किया। वह महज एक ही रन बना पाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.