क्रिकेट फेंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल के 19वें सीजन के पहले फेज़ का शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा जबकि इसका समापन 31 मई तक होगा। फिलहाल, बोर्ड ने अभी पहले फेज का ही शेड्यूल जारी किया है। वहीं मौजूदा चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी।
बता दें कि, बीसीसीआई ने फिलहाल पहले फेज का शेड्यूल ही घोषित किया है। जिसमें 20 मुकाबले खेले जाएंगे जबकि आगे का शेड्यूल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम के लोकसभा चुनाव की तारीखों के बाद ही घोषित किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.