आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस अपना अभियान का आगाज केकेआर के खिलाफ करेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के विदेशी खिलाड़ी मिचेल सैंटनर और विल जैक्स शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दो अन्य प्रमुख खिलाड़ी आगामी मैच से कुछ ही दिन पहले वानखेड़े स्टेडियम में टीम के अनिवार्य ट्रेनिंग कैंप से अनुपस्थित रहे। सैंटनर ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम का नेतृत्व किया था और टीम को फाइनल में पहुंचाया था। इसके बाद वह अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे, जहां तीन मैच खेलने के बाद उनको दो मैच के लिए आराम दिया गया था। वह जल्द ही मुंबई की टीम से जुड़ेंगे। फिलहाल उनके पहुंचने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
दूसरी तरफ विल जैक्स व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं रहेंगे और देरी से टीम से जुड़ सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में विल जैक्स का प्रदर्शन शानदार रहा था। इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने वाले इंग्लैंड के दल में जैक्स मौजूद थे और इसके बाद वह दल के साथ चार्टर प्लेन में इंग्लैंड के लिए रवाना भीहो गए थे। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि सैंटनर और जैक्स भारत पहुंचे हैं या नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.