आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम जीत के लिए तरस रही है। मुंबई के लिए पिछले चार मैचों में रोहित शर्मा की इंजरी के कारण बाहर बैठे हैं। जिनके कारण मुंबई को महज एक मैच में जीत नसीब हुई है। अब आईपीएल 2026 का आधे से ज्यादा सीजन समाप्त हो चुका है और प्लेऑफ का दौर धीरे-धीरे करीब आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ तक पहुंचने का समीकरण क्या है?
दरअसल, मुंबई ने आईपीएल 2026 सीजन में अभी तक आठ मैच हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेले हैं। मुंबई ने सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद टीम को लगातार चार हार झेलनी पड़ी हैं। यहीं से मुंबई इंडियंस की टीम थोड़ा भटकी, फिर उसने गुजरात को हराकर सीजन के पांचवें मैच में दूसरी जीत दर्ज की। हालांकि, इस जीत के बाद मुंबई की टीम फिर से धरातल पर आ गई और लगातार दो मैच गंवा बैठी और टीम के बाहर होने की नौबत आ गई है।
अगर मुंबई इंडियंस पर नजर डालें तो टीम अभी तक आठ मैच खेल चुकी हैं जिससे उसे सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब मुंबई के 6 मैच बाकी हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को आने वाले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसा करने पर कुल आठ जीत के साथ 16 अंक हो जाएंगे और मुंबई का प्लेऑफ का रास्ता साफ हो जाएगा।
एक और हार.. सीजन से बाहर
वहीं अगर मुंबई इंडियंस की टीम बाकी छह मैचों में एक और मैच हार गई तोवह प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। क्योंकि फिर उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। टॉप-4 की टीमें पंजाब, आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान अपने आठ या नौ मैचों में 6-6 जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में अगर ये टीमें लगातार हारती हैं और मुंबई अपने बाकी 6 में से पांच मैच जीतती है तब सात जीत के साथ उसकी उम्मीदें बनी रह सकती है। और ऐसा नहीं हुआ तो मुंबई के लिए एक और हार उनका सीजन लगभग समाप्त कर सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.