ललित मोदी का सनसनीखेज खुलासा
मोदी ने आगे अपनी पोस्ट में 2011 IPL सीजन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक प्रमुख फ्रेंचाइजी के मालिक ने विरोधी टीम के खिलाफ काला जादू का दांव खेला था। ललित मोदी ने X पर लिखा “मुझे याद है, मैंने एक पोस्ट में इसका जिक्र किया था। वह मालिक खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर टोटके कर रहा था”। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के पक्के सबूत हाथ लगने पर उन्होंने तत्काल विरोधी टीम मालिकों को आगाह कर दिया था।
जब ये घटना हुई थी और उन्हें पक्के सबूतों के साथ इसकी जानकारी मिली थी। उनकी टीम ने जैसा तय किया है, उसके अनुसार वह उस फिल्म या टीवी सीरीज में ये खुलासा करेंगे कि इस तरह की सारी हरकतें किसने की थी।
ये है वायरल हो रहा वो VIDEO
गौरतलब है कि यह विवाद IPL की चमक-दमक वाली दुनिया में अंधविश्वास की घुसपैठ को उजागर कर रहा है। प्रशंसक और विशेषज्ञ अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या क्रिकेट के इस महाकुंभ में तंत्र-मंत्र की गुंजाइश है? BCCI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.