Highlights
- iPhone Ultra के सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं, इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
- एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन अगले महीने सितंबर में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।
- इसकी कीमत हाल में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से ज्यादा हो सकती है।
Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Ultra के बारे में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। एप्पल अपने इस प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस को सितंबर में आयोजित एप्पल इवेंट में पेश कर सकता है। हालांकि, कंपनी इसकी सेल अगले साल की शुरूआत में आयोजित कर सकती है। इसे लेकर पहले कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है, जिसमें दावा किया गया था कि एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन की शिपमेंट में देरी हो सकती है।
iPhone Ultra के फीचर्स के बारे में एक टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डिटेल शेयर की है। साथ ही, दावा किया है कि इसे दो कलर ऑप्शन- Silver और Dark Blue / Indigo में पेश किया जा सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने फोन की शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर यानी लगभग 1,90,000 रुपये बताई है। इसे 2000 से 2500 डॉलर की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
क्या होंगे फीचर्स?
एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone में कंपनी सैमसंग का कस्टम फोल्डेबल OLED पैनल यूज करने वाली है। इसमें 7.8 इंच का फोल्डेबल यानी मेन डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, यह फोन 5.5 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ आएगा। iPhone Ultra में हाल में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 वाला डिस्प्ले यूज किया जा सकता है। यह फोन देखने में भी सैमसंग के इस नए फोल्डेबल फोन की तरह होगा।
iPhone Ultra में कंपनी अल्ट्रा-थिन ग्लास का इस्तेमाल करेगी। इसके पैनल में कस्टम टच इंटिग्रेशन मिलेगा। यह Apple के A20 Bionic 2nm चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 12GB रैम दिए जाने की संभावना है। साथ ही, यह 1TB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह Apple Intelligence एआई फीचर्स से लैस होगा।
एप्पल इस फोल्डेबल फोन के बैक में दो कैमरे दे सकता है। इसमें 48MP का मेन और 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा कवर डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन मिल सकता है। यह फोन 5,400 से लेकर 5,800mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
iPhone Ultra को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB और 1TB में लॉन्च किया जा सकता है। यह iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें साइडबार कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस मिलेगा ताकि यूजर्स iPad की तरह इससे भी मल्टी-टास्किंग कर सके। यह टाइटैनियम और एल्युमीनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Flipkart Freedom Sale की डील हुई रिवील, 12999 रुपये में मिलेगा Motorola का 5G स्मार्टफोन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.