लीक के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 6x ऑप्टिकल जूम और एडवांस्ड प्रिज्म टेक्नोलॉजी जैसे कैमरा अपग्रेड मिल सकते हैं, जो इसे iPhone 18 Pro से अलग बनाएंगे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
6x ऑप्टिकल जूम का मिल सकता है सपोर्ट
लीक के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में 6x ऑप्टिकल जूम दिया जा सकता है। वहीं iPhone 18 Pro में 5x से 6x के बीच का जूम सिस्टम मिलने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि Pro Max मॉडल दूर की चीजों की फोटो खींचने के मामले में ज्यादा बेहतर हो सकता है। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बड़ा होगा जो iPhone के टेलीफोटो कैमरा का इस्तेमाल पोर्ट्रेट, ट्रैवल फोटोग्राफी, स्टेज इवेंट या दूर के सब्जेक्ट की तस्वीरें लेने के लिए करते हैं। ज्यादा ऑप्टिकल जूम का फायदा यह है कि डिजिटल जूम की तुलना में तस्वीर की डिटेल और क्वॉलिटी बेहतर बनी रह सकती है।
नया प्रिज्म टेक्नोलॉजी सिस्टम भी हो सकता है खास
iPhone 18 Pro Max में अधिक एडवांस्ड five-refraction prism technology मिलने की भी बात कही गई है। इस तकनीक का इस्तेमाल टेलीफोटो कैमरा के ऑप्टिकल डिजाइन में किया जा सकता है, जिससे ज्यादा जूम क्षमता को फोन के सीमित स्पेस में फिट करने में मदद मिलती है। अगर Apple वास्तव में Pro Max में इस तरह का कैमरा सिस्टम देता है, तो यह पहली बार नहीं होगा जब कंपनी अपने बड़े Pro मॉडल को कैमरा क्षमताओं के मामले में अलग पहचान देने की कोशिश करेगी। हालांकि, मौजूदा जानकारी अभी लीक पर आधारित है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
iPhone 18 Pro में क्या मिलेगा?
मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro और Pro Max दोनों में कैमरा सिस्टम को कई स्तर पर अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है। इनमें variable aperture main camera और ज्यादा बड़े अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। बड़े अपर्चर वाले टेलीफोटो कैमरे से खासतौर पर कम रोशनी में फोटो क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि variable aperture को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे दोनों Pro मॉडल्स में दिए जाने की बात कही गई है, जबकि अन्य रिपोर्ट्स इसे Pro Max तक सीमित बता रही हैं। इसलिए लॉन्च से पहले इन फीचर्स को पक्की जानकारी मानना जल्दबाजी होगी।
iPhone 17 Pro सीरीज से कितना अलग होगा कैमरा?
मौजूदा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में कैमरा स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों मॉडल्स में तीनों रियर कैमरों में 48-मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं। टेलीफोटो कैमरा 4x ऑप्टिकल जूम और क्रॉप के जरिए 8x तक ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम उपलब्ध कराता है। ऐसे में iPhone 18 Pro Max में 6x ऑप्टिकल जूम और नया प्रिज्म सिस्टम मिलने की स्थिति में यह पिछली पीढ़ी की तुलना में टेलीफोटो फोटोग्राफी में बड़ा बदलाव होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.