Toyota Innova Hycross को जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने वाला है। टोयोटा के एक डिजाइन पेटेंट से इसके नए फ्रंट बंपर के बारे में जानकारी सामने आई है। पेटेंट में दिखाया गया डिजाइन टेस्टिंग मॉडल में नजर आए बंपर से काफी मिलता-जुलता है।
ज्यादा दमदार होगा फ्रंट लुक
नए इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्च के फ्रंट में मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें हाइलक्स से इंस्पायर्ड ज्यादा चौड़ी और स्क्वेयर ग्रिल दी जा सकती है, जिसमें डायमंड शेप एयर इनलेट्स होंगे। बंपर के दोनों किनारों पर ब्लैक डायमंड शेप एलिमेंट्स भी मिलेंगे, जिनमें फॉग लैंप दिए जाने की संभावना है। टेस्ट म्यूल्स में पहले ही स्लिमर हेडलैंप्स नजर आ चुके हैं, जिनमें प्रोजेक्टर यूनिट्स मिलने की उम्मीद है। एमपीवी के रियर में भी बदलाव किए जाएंगे। स्पाई शॉट्स में नई LED टेल-लाइट एलिमेंट्स दिखाई दिए हैं। जबकि, रियर बंपर और साइड प्रोफाइल का बेसिक डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है। टोयोटा इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी ऑफर कर सकती है।
इंटीरियर में मिल सकते हैं नए फीचर्स
फेसलिफ्ट के इंटीरियर की अभी पूरी तस्वीर सामने नहीं आई है। टेस्ट म्यूल्स में मौजूदा मॉडल की तरह फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले नजर आए हैं। कंपनी केबिन का ओवरऑल लेआउट ज्यादा नहीं बदलेगी, लेकिन नए ट्रिम्स, सीट अपहोल्स्ट्री और अडिशनल फीचर्स के जरिए इसे ज्यादा प्रीमियम बना सकती है।
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
टोयोटा अपनी अपकमिंग इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में मौजूदा पावरट्रेन कंटिन्यू रख सकती है। इसमें 173hp वाला 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन CVT गियरबॉक्स के साथ और 184hp वाला 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन e-CVT के साथ दिया जा सकता है। फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा वर्जन से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। फिलहाल इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 18.90 लाख रुपये से 31.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। लॉन्च के समय टोयोटा इसके डिजाइन और फीचर्स के साथ कीमत में भी बदलाव कर सकती है।
आने वाली है नई फॉर्च्यूनर भी
नई फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू इस फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले होने की उम्मीद है। विदेशों में इसके डिवेलपमेंट मॉडल्स की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। ग्लोबल प्रीमियर के कुछ समय बाद नई फॉर्च्यूनर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नई फॉर्च्यूनर में सबसे बड़ा टेक्निकल चेंज इसके प्लेटफॉर्म में देखने को मिलेगा। टोयोटा इसे नए TNGA-F लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर तैयार कर रही है। साथ ही नई फॉर्च्यूनर का केबिन भी मौजूदा वर्जन से काफी ज्यादा प्रीमियम होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.