- Hindi News
- Tech auto
- Indonesia Robot Attack VIDEO Viral | Safety Debate Begins After 10 Crore Views
- कॉपी लिंक
सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया के एक ऑफिस का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट अपने ही साथियों पर हमला करता दिख रहा है। ये वीडियो 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो में हैंडलर रोबोट के स्किल्स का डेमो दे रहा था, इसी दौरान उसने हमला कर दिया। वीडियो देख लोग रोबोट की खराबी मान रहे थे, लेकिन जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह स्क्रिप्टेड था।
मार्शल आर्ट्स करता दिखा रोबोट
यह वीडियो सबसे पहले 5 जुलाई को इंडोनेशिया के एक टिकटॉक यूजर ‘जोको प्रबुवेसी’ ने पोस्ट किया था, जिसके बाद यह दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया।
वीडियो में रोबोट पहले मार्शल आर्ट्स जैसे मूव्स करता दिखता है। इसके बाद वह अपने पीछे खड़े हैंडलर की तरफ मुड़ता है और एक अन्य व्यक्ति को लात मारकर जमीन पर गिरा देता है।

वीडियो में रोबोट मार्शल आर्ट्स के मूव्स करता दिखा।
रोबोटिक्स के खतरों पर शुरू हुई बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया। कई लोगों ने कयास लगाए कि रोबोट का सॉफ्टवेयर फेल हो गया है और वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गया।
वहीं, कुछ यूजर्स ने इस बात पर चिंता जताई कि भविष्य में एडवांस होते ह्यूमनॉइड रोबोट इंसानों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
रोबोट की फुर्ती दिखाने के लिए की गई थी कोरियोग्राफी
‘इंटररेस्टिंग इंजीनियरिंग’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो कोई वास्तविक दुर्घटना नहीं, बल्कि रोबोट के हैंडलर्स ने एक डेमोंस्ट्रेशन तैयार किया था।
रोबोट के फंक्शन और कंट्रोल को दिखाने के लिए पूरे सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया गया था। रोबोट की फुर्ती, बैलेंस और रिस्पॉन्सिवनेस दिखाने के लिए उसके हर मूवमेंट को पहले से प्रोग्राम किया गया था।
रोबोटिक तकनीक के एडवांस होने पर छिड़ी चर्चा
हालांकि इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया था, लेकिन रोबोट के रियलिस्टिक मूवमेंट्स और वहां मौजूद लोगों के रिएक्शन इतने स्वाभाविक थे कि इसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी।
लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट अब कितने जीवंत और एडवांस हो चुके हैं।
चीन में रोबोट ने बच्चे को मारी थी लात
ह्यूमनॉइड रोबोट्स से जुड़ी वास्तविक घटनाएं भी हाल ही में सामने आई हैं। जून में चीन के शिनजियांग में एक इवेंट के दौरान ‘यूनिट्री जी1’ रोबोट जोकर की तरह परफॉर्म कर रहा था। इस दौरान रोबोट ने वहां मौजूद एक बच्चे के पेट में लात मार दी थी।
कारण रोबोट ने छात्रा को गले लगाया
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, अप्रैल में चीन के शांक्सी प्रांत की ‘शीआन यूरेसिया यूनिवर्सिटी’ में एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान ह्यूमनॉइड रोबोट ने अचानक एक छात्रा को गले लगा लिया था।
शुरुआत में यूनिवर्सिटी स्टाफ ने प्री-प्रोग्रामिंग से इनकार करते हुए इसे AI सॉफ्टवेयर की खराबी बताया था। हालांकि, बाद में रोबोट के सप्लायर ने साफ किया कि यह घटना कार्यक्रम स्थल पर सिग्नल ब्रेक होने से हुई थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
