इजरायल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई से मीडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है. ऐसे में ईरान समेत कई देशों में भारतीय लोग फंसे हुए हैं. हमलों के चलते कई देशों में फ्लाइटों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. अब खबर है कि इंडिगो 3 मार्च से जेद्दा से भारतीय शहरों के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगा
सिविल एविएशन मंत्रालय का कहना है कि इंडिगो ने फंसे हुए यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए 3 मार्च 2026 को जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए रिलीफ ऑपरेशन की योजना बनाई है. यह जरूरी मंजूरी और मौजूदा एयरस्पेस की स्थितियों पर निर्भर करेगा. इंडिगो यात्रियों के लिए जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के साथ सहयोग कर रहा है. भारत और खाड़ी क्षेत्र के बीच चलने वाली एयरलाइंस भी ऑपरेशनल और एयरस्पेस की शर्तों के आधार पर सीमित ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं.
एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस भी मस्कट से शुरू करेगी उड़ान
इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वह 3 मार्च से मस्कट के लिए अपनी उड़ान सर्विस शुरू करेगी. इसके अलावा सरकार ने भी यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
एयर इंडिया एक्सप्रेस की मानें तो मस्कट से दिल्ली, कोच्ची, कोझिकोड, मंगलुरू, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी. एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक, मस्कट से पहली उड़ान तिरुचिरापल्ली के लिए सुबह 10.25 बजे रवाना होगी. एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों से जुड़ी जानकारी एयरलाइंस के ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.
कई खाड़ी देशों की फिलहाल उड़ानें रहेंगी रद्द
फिलहाल एयरलाइंस की तरफ से बताया गया है कि कई खाड़ी देशों के लिए उड़ानें अभी रद्द हैं. बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई तक यह उड़ानें 3 मार्च 2026 तक रद्द रहेंगी. एयरलाइन्स की तरफ से असुविधा के लिए खेद भी जताया गया है.
यह भी पढ़ें: US-Israel Strikes On Iran: इजरायल के PM नेतन्याहू के दफ्तर पर मिसाइल से हमला? ईरान का बड़ा दावा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.