शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में शादी के वायरल मोमेंट वायरल ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता. हाल ही में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का शादी में पहुंचकर दूल्हा दुल्हन के सामने अजीब हरकतें करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में लड़का स्टेज पर चढ़ता है और अपनी शर्ट उतार देता है, इसके बाद उसके पोज देख दूल्हा दुल्हन जो रिएक्शन देते हैं वो वीडियो को और मजेदार बना देता है.
शादी में स्टेज पर चढ़ लड़के ने उतारी शर्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक उत्साही लड़का शादी समारोह में दूल्हा दु्ल्हन के स्टेज पर आ पहुंचता है. पहले तो लगता है कि वो दू्ल्हा दुल्हन को विश करने और तस्वीरें खिंचवाने आया है, लेकिन उसके इरादे कुछ और ही होते हैं. दरअसल, ये लड़का स्टेज पर आकर अपनी शर्ट उतार देता है और अपनी बॉडी का शो ऑफ करने लग जाता है. वीडियो में दूल्हा और दुल्हन का रिएक्शन ऐसा है मानों वो इस लड़के को शादी में बुलाने वाले को कोस रहे हों.
ईश्वर सब कुछ दे, पर इतना कॉन्फिडेंस न दे,
जरूर ये दूल्हे का साला होगा। 😂pic.twitter.com/G2ZyvxVUgn
— Comrade Yadav (@Comrade6989) April 6, 2026
दूल्हा दुल्हन को भूले मेहमान
लड़का अपनी शर्ट उतारता है और बैक पोज से लेकर फ्रंट पोज तक दे देता है. एक बार के लिए लोग शादी और दूल्हा दुल्हन को भूलकर लड़के की बॉडी को देखने लग जाते हैं. कैमरामैन भी अपने कैमरे का एंगल दूल्हा दुल्हन से हटाकर लड़के के शो ऑफ पर टिका देते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानों ये कोई शादी नहीं बल्कि बॉडी बिल्डिंग का शो चल रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, बारात वापस ना चली जाए
वीडियो को @Comrade6989 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बारात वापस जाती ही होगी. एक और यूजर ने लिखा…सब कुछ दे भगवान लेकिन इतना कॉन्फिडेंस ना दे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसकी वजह से दुल्हन कुंवारी ही रह जाएगी लगता है.
यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.