भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत हो चुकी थी। इस टेस्ट सीरीज या उससे पहले से टीम इंडिया के लिए एक समस्या काफी तेजी से सामने आई है जिसमें स्पिन गेंदबाजों का नो-बॉल काफी अधिक संख्या में फेंकना। इसमें कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल को लेकर बात की जाए तो उसमें कुल 10 नो-बॉल भारतीय स्पिनर्स ने फेंकी। अब इस समस्या को लेकर टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले ने भी चिंता व्यक्त की है जिसमें उन्होंने टेस्ट में भी फ्री-हिट के नियम को लागू करने की व्यवस्था शुरू करने की बात कही है। इससे उनके अनुसार नो-बॉल फेंकने की संख्या में कमी देखने को मिल सकती है।
फ्री-हिट आने पर कम हो सकती है नो-बॉल फेंकने की संख्या
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार स्पिनर्स द्वारा नो-बॉल काफी अधिक संख्या में फेंके जाने के लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मैं नियमों का संरक्षक नहीं हूं लेकिन अगर फ्री-हिट आती है तो निश्चित रूप से नो-बॉल फेंकने की संख्या कम हो सकती है। कोई भी टीम नो-बॉल कर अतिरिक्त गेंद और अतिरिक्त रन नहीं देना चाहेगी। नेट सेशन में भी गेंदबाजों को लगातार नो-बॉल को लेकर याद दिलाया जाता है। वहीं बहुतुले ने नो-बॉल की समस्या के समाधान के लिए टेस्ट क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स की तरह फ्री-हिट देने का सुझाव देने की बात कुछ हद तक मजाकिया अंदाज में कही।
यह निश्चित रूप से कभी-कभी चिंता का विषय होती है
भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाजी कोच ने आगे कहा कि यह ऐसी चीज है जिस पर हम काम कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से कभी-कभी चिंता का विषय होती है। लेकिन जब गेंदबाज काफी प्रयास कर रहा होता है और ऐसी स्थिति में विकेट हासिल करता है जब विकेट मिलना मुश्किल हो, तो उसमें खुद को और अधिक झोंकने की प्रवृत्ति होती है। हालांकि यह इसका बहाना नहीं है। हमने रवींद्र जडेजा और सारांश जैन के साथ इस बात पर काफी काम किया है कि गेंद डालने के लिए उनका टेक ऑफ प्वाइंट कहां होना चाहिए। लेकिन कभी-कभी किसी खास गेंद पर वह थोड़ा ज्यादा प्रयास करते हैं और क्रीज से आगे निकल जाते हैं। नेट में भी उन्हें इसकी याद दिलाई जाती है और यह मैच की स्थिति जैसा ही है।
ये भी पढ़ें
कोलंबो टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने लपका जोरदार कैच, मैदान पर रह गए सभी हैरान; देखें VIDEO
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.