- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 9 जून को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक (0.50%) की तेजी के साथ 74,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंकों (0.50%) की तेजी है, ये 23,259 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में निफ्टी ऑटो और रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी है।
एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7716 | +255 | +3.79% |
| निक्केई (जापान) | 64654 | +630 | +0.98% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24513 | -144 | -0.58% |
अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50786 | -81 | -0.16% |
| नैस्डैक | 25930 | +220 | +0.86% |
| S&P 500 | 7406 | +22 | +0.30% |
विदेशी निवेशकों ने 8 जून को 5,556 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 5,165 | 24,400 | 1,00,374.4 |
| FII/FPI | -5,556 | -24,396 | -81,561 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी यानी 8 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 719 अंक की गिरावट के साथ 73,524 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 244 अंकों की गिरावट रही थी, ये 23,123 पर बंद हुआ था।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
