हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बाद अंत लाल निशान में ही बंद हुआ। दिन की शुरुआत में मिली हल्की रिकवरी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और बिकवाली का दबाव दोबारा हावी हो गया। मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में आई तेज बिकवाली की वजह से मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयरों ने बाजार को संभालने की कोशिश की, जिससे निचले स्तरों पर थोड़ी राहत जरूर मिली।
कारोबारी सत्र के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 72,480.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.42% टूटकर 22,620.45 पर आ गया। बाजार का ओवरऑल ट्रेंड मिला-जुला रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 2,051 शेयरों में तेजी और 2,135 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 187 शेयर बिना किसी बदलाव के स्थिर रहे। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स लगभग सपाट (Flat) बंद हुआ, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत की हल्की बढ़त बनाने में कामयाब रहा।
मेटल और फार्मा सेक्टर पस्त, बैंकों में खरीदारी
निफ्टी फार्मा 1.43% की बड़ी गिरावट के साथ 26,549.55 पर बंद हुआ, जबकि मेटल और फार्मा इंडेक्स में 1% से ज्यादा की टूट दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी रियल्टी (+1.28%), निफ्टी पीएसयू बैंक (+0.87%) और निफ्टी बैंक (+0.82%) में 1 से 2 फीसदी तक की अच्छी तेजी देखी गई। निफ्टी आईटी भी 0.15% की हल्की बढ़त में रहा।
टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स
निफ्टी क्लोजिंग आंकड़ों के अनुसार प्रमुख शेयरों का हाल इस प्रकार रहा:
- टॉप गेनर्स: कोटक महिंद्रा बैंक 2.71% की बढ़त लेकर टॉप गेनर रहा। इसके अलावा इंडिगो (+2.30%), आईसीआईसीआई बैंक (+2.28%), अल्ट्राटेक सीमेंट (+1.17%), एक्सिस बैंक (+1.15%), विप्रो और टेक महिंद्रा भी हरे निशान में बंद हुए।
- टॉप लूजर्स: अपोलो हॉस्पिटल्स 5.70% की भारी गिरावट के साथ सबसे बड़ा लूजर बना। मैक्स हेल्थकेयर (-5.33%), एसबीआई लाइफ (-2.22%), इंफोसिस (-2.10%), सन फार्मा (-2.60%), सिप्ला (-2.41%) और ओएनजीसी (-1.83%) में भी तेज बिकवाली देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- ऑटो कंपनियों के लिए सरकार ने बदले CAFE नॉर्म्स, 5 साल में 16.7% बेहतर करनी होगी कारों की फ्यूल एफिशिएंसी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.