कुछ ही दिनों में चार धाम की यात्रा शुरु हो जाएगी। हाल ही में भारतीय रेलवे ने कुछ समय से यात्रियों के लिए चार धाम यात्रा का टूर पैकेज की शुरुआत की है। इन टूर पैकेज के जरिए यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का सफर किन-किन दिनों में किया जाएगा। केदारनाथ की चढ़ाई कैसे करनी होगी और इन सभी जगहों पर यात्रा के दौरान आपका स्टे कहां होगा, इसकी भी सुविधा रेलवे की तरफ से ही की जाएगी। अगर आप भी चार धाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आप एक बार इन टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं को जरुर देखें।
चार धाम टूर पैकेज की डिटेल्स
– रेलवे की तरफ से इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 21 अप्रैल 2026 से होने जा रही है।
– 11 रात और 12 दिनों में आप चार धाम का सफर कर पाएंगे।
– पैकेज शुरु होने के बाद आप मई, जून, सितंबर और अक्टूबर तक ही टिकट बुक कर पाएंगी।
– आपको बता दें कि, इस पैकेज के नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकरी पढ़ सकते हैं।
– इस पैकेज के जरिए आप बस से ही ट्रेवल कर पाएंगे।
पैकेज फीस
– अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस आपको ज्यादा देनी पड़ सकती है, हालांकि ग्रुप में यात्रा करने पर कीमत कम है। सोलो ट्रैवलर को 75000 रुपये देने होंगे।
– 2 लोगों को एक साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62000 रुपये है।
– अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 57000 रुपये है।
– बच्चों के लिए पैकेज फीस 30000 रुपये है।
– पैकेज को बुक करने के लिए आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
– इस पैकेज में आप 11 रातों और 12 दिनों के लिए होटल सुविधा मिलेगी। ध्यान रखें कि यह पहले से बुक किया गया होगा, इसलिए यह बदला नहीं जाएगा।
– दिल्ली से आरामदायक एसी टेम्पो ट्रैवलर से आप अन्य यात्रियों के साथ सफर की शुरुआत करेंगे।
– एसी सिर्फ दिल्ली से हरिद्वार और वापसी में हरिद्वार से दिल्ली तक ही चलाया जाएगा। वहीं, हरिद्वार से ऊपर जाने के बाद एसी बंद कर दिया जाएगा।
– इस यात्रा के समय सिर्फ नाश्ता और रात का खाना मिलेगा। दोपहर के खाने के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
– रोजाना 1 लीटर पानी की बोतल मिलेगी।
– साथ ही में यात्रा बीमा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.