शख्स ने दावा किया है कि 22 साल की उम्र में ग्रेजुएट ट्रेनी के तौर पर उनका करियर शुरू हुआ था। उस समय उन्हें सालाना करीब 10 लाख रुपये की सैलरी मिलती थी। इसके बाद उन्होंने MBA किया, जिसके बाद 26 साल की उम्र में उन्होंने मैनेजमेंट कंसल्टिंग में कदम रखा, जहां उनकी शुरुआती सैलरी 25 लाख रुपये सालाना थी।
ट्रेनी के तौर पर करियर की शुरुआत
बता दें कि अपने Reddit पोस्ट में व्यक्ति ने बताया कि उसने भारत के अच्छे संस्थानों से इंजीनियरिंग की और फिर MBA की पढ़ाई की है और फिलहाल एक बड़ी मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी में काम कर रहे हैं। शख्स ने दावा किया है कि 22 साल की उम्र में ग्रेजुएट ट्रेनी के तौर पर उनका करियर शुरू हुआ था। उस समय उन्हें सालाना करीब 10 लाख रुपये की सैलरी मिलती थी। इसके बाद उन्होंने MBA किया, जिसके बाद 26 साल की उम्र में उन्होंने मैनेजमेंट कंसल्टिंग में कदम रखा, जहां उनकी शुरुआती सैलरी 25 लाख रुपये सालाना थी।
ऐसे बढ़ाई 1 करोड़ रुपये तक नेटवर्थ
इसके तीन साल बाद, 29 की उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में नौकरी बदल ली, जहां उनका पैकेज करीब 40 लाख रुपये सालाना था। फिर शख्स ने दावा किया कि अगले पांच सालों में उनकी कमाई बढ़कर करीब 65 लाख रुपए सालाना हो गई। इसी दौरान उन्होंने EPF, गोल्ड, इक्विटी और रियल एस्टेट में निवेश किया और अपनी नेटवर्थ को करीब 1 करोड़ रुयये तक पहुंचाया।
34 की उम्र में आया बड़ा बदलाव
पोस्ट में शख्स ने दावा किया कि उनके करियर में बड़ा मोड़ 34 साल की उम्र में आया, जब उन्होंने दोबारा मेनस्ट्रीम मैनेजमेंट कंसल्टिंग में वापसी की। इस बार उन्होंने मिडिल ईस्ट में नौकरी शुरू की। उनके मुताबिक,वहां उनकी सालाना कमाई बढ़कर करीब 3.5 करोड़ रुपये (लगभग 4 लाख डॉलर) हो गई। खास बात यह थी कि यह कमाई टैक्स-फ्री थी।
मुंबई में तीन प्रॉपर्टी और 700 ग्राम सोना
इस प्रोफेशनल ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी शेयर किया। उनके मुताबिक, मुंबई में उनके पास तीन पूरी तरह चुकाई हुई प्रॉपर्टी हैं। इसके अलावा उनके पास फिजिकल गोल्ड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) मिलाकर करीब 700 ग्राम सोना है।
इक्विटी निवेश में भी निवेश
इक्विटी निवेश की बात करें, तो उन्होंने करीब 30 लाख रुपये शेयरों में निवेश होने की जानकारी दी। अब उनका फोकस इक्विटी पोर्टफोलियो को और बढ़ाने पर है। Reddit पर दिए उनके जवाबों के मुताबिक, उन्होंने मिडिल ईस्ट से भारत में पैसा भेजकर पहले अपना करीब 1 करोड़ रुपए का होम लोन चुकाया और बाद में दो और प्रॉपर्टी खरीदीं।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मौजूदा कमाई में मासिक आय करीब 26 हजार डॉलर है, जबकि सालाना बोनस अलग है। हालांकि, ये सभी आंकड़े उनके व्यक्तिगत दावे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
फिलहाल, सोशल मीडिया पर शख्स की पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद Reddit पर कई यूजर्स ने उनकी करियर ग्रोथ और आर्थिक सफलता की तारीफ की। एक यूजर ने उन्हें मोटिवेशन देने के लिए धन्यवाद दिया, जबकि दूसरे ने उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत की बात कही। एक अन्य यूजर ने मिडिल ईस्ट को वेल्थ क्रिएशन के लिहाज से बेहद फायदेमंद बताया।
डिस्क्लेमर: इस कहानी में किए गए सभी दावे और विचार संबंधित व्यक्ति के निजी अनुभव हैं। ‘लाइव हिंदुस्तान’ वेबसाइट सोशल मीडिया पोस्ट पर किए गए इन दावों की पुष्टि नहीं करती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.