भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai में बड़ा अपडेट आया है। अब यूजर्स को Aadhaar Verification, Verified Badge, बेहतर Privacy Controls और नए सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे। ऑनलाइन स्पैम और फेक अकाउंट्स की समस्या को खत्म करने यह खास अपडेट आया है।
Zoho Arattai में आया Aadhaar Verification फीचर
Zoho Arattai अब यूजर्स को अपनी पहचान वेरीफाई करने के लिए Aadhaar Verification का ऑप्शन दे रहा है। यह फीचर पूरी तरह Optional है। यानी जो यूजर चाहें, वही अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद प्रोफाइल पर एक ग्रीन टिक दिखाई देगा, जिससे दूसरे यूजर्स को यह समझने में आसानी होगी कि सामने वाला अकाउंट वेरीफाईड है।
Privacy Features हुए और मजबूत
Zoho ने इस अपडेट में कई नए Privacy Controls भी जोड़े हैं। अब यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि कौन उनसे कांटेक्ट कर सकता है, कौन उनकी प्रोफाइल जानकारी देख सकता है और किन लोगों के मैसेज सीधे चैट में दिखाई देंगे। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद यूजर्स को अपनी जानकारी पर ज्यादा कंट्रोल देना है।
Arattai पर Green Verified Badge ऐसे मिलेगा
Arattai पर वेरिफाई होने के लिए सबसे पहले अपनी प्रोफाइल खोलें। प्रोफाइल फोटो के नीचे दिख रहे “Get Verified” ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए रूल्स को फॉलो करें। सभी स्टेप पूरे करने के बाद आपके अकाउंट पर Green Verified Badge मिल जाएगा।
वेरिफिकेशन के दौरान Arattai सुरक्षित (Encrypted) तरीके से आपकी जानकारी का आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलान करता है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि अकाउंट किसी असली व्यक्ति का है। Zoho का कहना है कि वेरिफिकेशन पूरा होने और Green Badge जारी होने के बाद आपकी पहचान से जुड़ा डेटा तुरंत हटा दिया जाता है और इसे कंपनी अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करती।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.