रात के 10 बज रहे थे और अचानक पति का सिर दर्द से फटने लगा. देखते ही देखते उल्टी शुरू हो गई. अब ऐसी सिचुएशन में कोई भी घबरा जाएगा. लेकिन इंस्टा पर वायरल हो रही इस स्टोरी में डॉक्टर दीपांजलि शर्मा ने पैनिक होने के बजाय तुरंत चाबी उठाई और मेडिकल स्टोर की तरफ दौड़ लगा दी. उन्हें कुछ ही देर में IV इंजेक्शंस और जरूरी दवाइयां मिल गईं, जिससे उनके डॉक्टर पति का टाइम पर इलाज शुरू हो सका. इसी इंसिडेंट ने दीपांजलि को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि इंडिया में मिलने वाली ऐसी सहूलियतें सच में किसी ‘ब्लेसिंग’ से कम नहीं हैं.
“अगर UK या किसी वेस्टर्न कंट्री में होती तो…”
डॉक्टर शर्मा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि अगर वह इस वक्त यूके या किसी अन्य पश्चिमी देश में होतीं, तो बात इतनी सिंपल नहीं होती. वहां खुद एक डॉक्टर होने के बावजूद रात के टाइम तुरंत दवाइयां अरेंज करना या इमरजेंसी डिपार्टमेंट में फौरन अटेंशन पाना बहुत मुश्किल हो जाता है. वेस्टर्न कंट्रीज के हॉस्पिटल्स में लंबी-लंबी वेटिंग लाइन्स होती हैं और आप बिना कड़े नियमों के ऐसे ही जाकर ओवर-द-काउंटर मेडिसिन नहीं ले सकते. लेकिन इंडिया में आप देर रात भी घर से निकलकर आसानी से 24×7 मेडिकल स्टोर से दवा ला सकते हैं.
‘कोई भी देश 100/100 परफेक्ट नहीं होता’
दीपांजलि ने साफ किया कि उनका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इंडियन हेल्थकेयर सिस्टम में कोई कमी नहीं है. देश में सुधार की बहुत गुंजाइश है, लेकिन लोग जो सोचते हैं कि विदेश शिफ्ट होते ही लाइफ 100% परफेक्ट हो जाएगी. यह सोच सही नहीं है. उन्होंने माना कि उनकी सहूलियत उनके प्रिविलेज का हिस्सा हो सकती है, लेकिन जो चीजें हम इंडिया में ‘ग्रांटेड’ ले लेते हैं, विदेश में वही चीजें बहुत बड़े स्ट्रगल का रूप ले लेती हैं.
यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video
सोशल मीडिया पर पब्लिक की मिली-जुली राय
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए और अपनी-अपनी राय देने लगे. कई यूजर्स ने एग्री किया कि इंडिया में 24 घंटे फार्मेसी का खुला रहना, आसानी से डॉक्टर्स की अपॉइंटमेंट मिलना और डोमेस्टिक हेल्प जैसी सुविधाएं सच में बाहर नहीं मिलतीं. वहीं कुछ लोगों ने यह भी पॉइंट आउट किया कि बिना सख्त प्रिस्क्रिप्शन के आसानी से दवाइयां मिलना असल में हमारी ढीली मेडिकल रेगुलेशन और हेल्थकेयर सेफ्टी की कमी को भी दिखाता है. ज्यादातर यूजर्स का यही मानना था कि दुनिया का कोई भी देश ‘परफेक्ट’ नहीं होता. हर जगह की अपनी खूबियां और अपनी परेशानियां होती हैं.
यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.