Army Agniveer Rally 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट जारी की है। अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक व पहचान पत्र की 2-2 अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर रैली स्थल पर समय से पहुंचे।
रैली स्थल पर साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट
सेना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए इन सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट को साथ लाना जरूरी है:
10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और बोर्ड प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
ईडब्ल्यूएस (EWS) सर्टिफिकेट और आय प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
ग्राम सरपंच या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
रैली के लिए जारी एडमिट कार्ड
फोटोकॉपी और फाइल मैनेजमेंट के लिए गाइडलाइन
भारतीय सेना ने यह स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार बताए गए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ उनकी 2-2 फोटोकॉपी जरूर साथ रखें। ये सभी फोटोकॉपी या तो सेल्फ-अटेस्टेड होनी चाहिए या किसी गैजेटेड अधिकारी द्वारा अटेस्टेड होनी चाहिए। रैली के लिए निकलने से पहले छात्र अपने सभी कागजातों को एक सुरक्षित फाइल या फोल्डर में अलग से संभालकर रख लें और उनकी एक बार फिर से चेक कर लें।
दलालों से सावधान रहने की सख्त चेतावनी
भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सेना ने युवाओं को ठगों और दलालों से दूर रहने की सख्त सलाह दी है। सेना ने कहा है कि भर्ती कराने के नाम पर कई दलाल युवाओं को झांसा देकर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति या दलाल भारतीय सेना की निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं कर सकता। इसलिए अभ्यर्थी किसी के बहकावे में न आएं, केवल अपनी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास पर भरोसा रखें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने निर्धारित रैली शेड्यूल के अनुसार सही पते पर समय से पहले पहुंचें और शारीरिक परीक्षण से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) तक अपनी पूरी तैयारी रखें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.