इसे भी पढ़ें: Mohammed Siraj ने बताया Duleep Trophy में लंबे स्पेल डालने से कैसे वापस मिली पुरानी लय
हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा कि चीज़ें जिस तरह से चल रही हैं, उससे मैं खुश हूँ। हमारी बैटिंग और बॉलिंग जिस तरह से हो रही है, उससे भी खुश हूँ। अच्छी गेंदों का महत्व था। अगर आप गेंद को स्पिन करा रहे थे, तो उसका फ़ायदा मिल रहा था। आज दोनों टीमों के स्पिनरों ने अच्छी बॉलिंग की; बल्लेबाजों के लिए मुश्किल थी, स्पिनरों ने पिच का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। भारतीय कप्तान ने छोटी-छोटी साझेदारियों के असर की भी तारीफ़ की और पारी के दौरान ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा के योगदान का ज़िक्र किया।
उन्होंने आगे कहा कि छोटी साझेदारियाँ मायने रखती हैं, खासकर ऐसी पिच पर। ऋचा ने भी कुछ बहुत अच्छे शॉट खेले। दीप्ति ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया और हमें कुछ अहम विकेट दिलाए। अपनी आक्रामक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ चुनी गईं शैफाली वर्मा ने माना कि उमस भरे मौसम में खेलना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने शांत रहकर और हालात के हिसाब से खेलने पर ध्यान दिया।
इसे भी पढ़ें: England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट
शैफाली ने कहा कि वहाँ बहुत उमस थी। कभी-कभी तो साँस लेना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन मुझे शांत रहना था। शुरुआत में मुझे वैसी गेंदें नहीं मिलीं, इसलिए मैंने ज़मीन के सहारे खेलने की कोशिश की और मुझे कुछ मौके भी मिले। ओपनर ने आगे कहा कि पावरप्ले में आक्रामक खेलना उनकी ज़िम्मेदारी है और उन्होंने टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि पावरप्ले में छक्के और चौके लगाना मेरा काम है – इसलिए मैं वही करने की कोशिश कर रही हूँ। वहीं, बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने माना कि पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम इस मैच में अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाई।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.