India vs Sri Lanka Live Streaming: इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्मअप मैच शुक्रवार, 7 अगस्त से खेला जाना है। IND vs SL मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा। लाइव मैच की डिटेल्स जान लीजिए-
इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कब खेला जाएगा?
India vs Sri Lanka वॉर्म अप मैच शुक्रवार, 7 अगस्त से खेला जाएगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा।
IND vs SL वॉर्म अप मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा।
India vs Sri Lanka वॉर्म अप मैच कितने बजे शुरू होगा?
IND vs SL वॉर्म अप मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कहां और कैसे देखें लाइव?
India vs Sri Lanka वॉर्म अप मैच का लाइव टेलिकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, वहीं IND vs SL लाइव मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनीलिव की वेबसाइट और ऐप पर उठा सकते हैं। इसके अलावा भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए लाइवहिंदुस्तान के साथ बने रहें।
इंडिया स्क्वॉड-
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन (फिटनेस बाकी), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी
गौतम गंभीर ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला
भारत के कोच गौतम गंभीर ने बताया है कि श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की मुश्किल सीरीज़ की तैयारी के लिए उन्हें अपनी टीम से क्या उम्मीदें हैं।
गंभीर ने BCCI से कहा, “हमें पता है कि हमारे सामने क्या है, हमें पता है कि हम किसके लिए खेल रहे हैं। हम ज़्यादा कर सकते हैं, हम अपनी लिमिट को पार कर सकते हैं, हम सभी चीजों को पूरा कर सकते हैं। 15 तारीख की सुबह (15 अगस्त) को, चाहे हम पहले बैटिंग कर रहे हों, चाहे हम पहले बॉलिंग कर रहे हों, हम हर जवाब, हर सवाल जो हमसे पूछा जाएगा, और हर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसलिए पक्का करें कि हम अभी से सभी बॉक्स पर टिक करें।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.