Last Updated:
India vs Pakistan Weather Live Updates Colombo: भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम खेले जाने वाले मुकाबले पर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजर है. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला ख…और पढ़ें
भारत- पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच का मजा बारिश कर सकता है किरकिरा
India vs Pakistan Weather Live Updates Colombo: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में फैंस को डर सता रहा है कि कहीं बारिश इसका मचा ना किरकिरा कर दे. आज शाम भारतीय समय के मुताबिक 7 बजे इस मैच को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. यह मैच तभी संभव होगा जब मौसम साथ देगा. फिलहाल कोलंबो में मौसम बादलों से घिरा हुआ है, नमी 90% है और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI:सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान/ फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
February 15, 202609:05 IST
India vs Pakistan Weather Live Updates Colombo: बारिश की वजह से ट्रेनिंग में खलल
श्रीलंका का मौसम फिलहाल तो डराने वाला है. मैच से एक दिन पहले शनिवार 14 फरवरी को भारत की ट्रेनिंग सेशन में लगातार हल्की बारिश के कारण बाधा आ गई. टीम इंडिया को अपनी तैयारी इनडोर नेट्स में करनी पड़ी. उम्मीद की जा रही है कि मैच से पहले बारिश हो जाए और मुकाबले के दौरान इसका असर ना दिखे.
India vs Pakistan Weather Live Updates Colombo: शाम 5 बजे के आसपास होगी हल्की बारिश
श्रीलंका के मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है, जिससे बारिश की आशंका बढ़ गई है. AccuWeather के मुताबिक, शाम 5 बजे के आसपास दो बार हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद मैच के बादल छाए रहने के बीच खेले जाने की उम्मीद है. तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और नमी 70 प्रतिशत के आसपास होगी.
India vs Pakistan Weather Live Updates Colombo: 90 फीसदी से ज्यादा बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश को लेकर 90 फीसदी से ज्यादा की आशंका जताई जा रही है. फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि ज्यादातर बारिश मैच शुरू होने से पहले हो सकती है. इसका मतलब है पूरी तरह से मैच बारिश की चपेट में नहीं आएगा.
India vs Pakistan Weather Live Updates Colombo: मैच पर बारिश का साया
आज शाम भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में खेलने उतरेंगी. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जाना है लेकिन मौसम ने सबको डरा रखा है. मैच पर बारिश का साया है और फैंस दुआ कर रहे हैं कि इसका मजा किरकिरा ना हो .
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.