IND vs PAK T20 World Cup 2026 New Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी. अब मुकाबले के करीब 5 दिन बाद एक बड़ा ही दिलचस्प वर्ल्ड रिकॉर्ड सामने आया. यह रिकॉर्ड आपको भी हैरान कर देगा. तो आइए जानते हैं कि आखिरी इस मैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है.
दरअसल इस बार भारत-पाकिस्तान मैच में व्यूवरशिप का रिकॉर्ड टूट गया है. यह आईसीसी टी20 टूर्नामेंट के इतिहास में डिजिटली सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला बन गया है. इस मुकाबले ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को भी पछाड़ दिया है, जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था.
16 करोड़ से ज्यादा पहुंची व्यूवरशिप
कथित तौर पर जियोस्टार ने बताया कि इस दफा भारत-पाकिस्तान मुकाबले को 163 मिलियन (16.30 करोड़) लोगों ने देखा. यह किसी भी आईसीसी टी20 टूर्नामेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक डिजिटल पहुंच है.
पिछले मैच से मिला 56% का जम्प
पिछले यानी 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान के मुकाबला खेला गया था. उस मुकाबले से इस बार के भारत-पाकिस्तान मैच में 56% फीसद का जम्प देखने को मिला. सिर्फ मोबाइल पर ही यह आईसीसी टी20 टूर्नामेंट के लिए लीग स्तर पर सबसे ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का रिकॉर्ड बन गया, जो पिछले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से 1.2 गुना ज्यादा था. कनेक्टेड टीवी (CTV) पर इसकी पहुंच 2024 के मुकाबले से 2.4 गुना ज्यादा थी.
वॉच टाइम में भी हुआ तगड़ा इजाफा
इसी के साथ मुकाबले वॉच टाइम में तगड़ा इजाफा हुआ. इस मैच को सभी स्क्रीन पर कुल मिलाकर 20 अरब (बिलियन) मिनट तक देखा गया, जो पिछले सीजन के मुकाबले 42% ज्यादा है.
जियोस्टार के स्पोर्ट्स सेल्स हेड अनुप गोविंदन ने कहा, “आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच की तैयारियों और खुद मैच में एक शानदार मुकाबले के सभी कुछ मौजूद था. रिकॉर्ड तोड़ पहुंच और दर्शकों की संख्या यह दिखाती है कि दुनिया भर के फैंस अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस टूर्नामेंट से किस हद तक जुड़े हुए हैं.”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.