अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती, आध्यात्मिक स्थलों और विदेश यात्रा का सपना एक साथ पूरा करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Indian Railway Catering and Tourism Corporation यानी IRCTC ने’ भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर’ नाम से एक खास लग्जरी यात्रा शुरू की है. यह यात्रा Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train के जरिए कराई जाएगी.
सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी यात्रा
यह पूरा टूर 13 रात और 14 दिन का होगा, जिसकी शुरुआत 5 मई 2026 से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी. इस ट्रेन में करीब 150 यात्रियों के लिए AC I, AC II और AC III क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी. खास बात ये भी है कि यात्री गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे स्टेशनों से भी इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं. यात्रा के दौरान सबसे पहले यात्री गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे कामाख्या मंदिर के दर्शन करेंगे. इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी शिलांग और चेरापूंजी की ओर, जहां पर्यटक Nohkalikai Falls और Seven Sisters Falls जैसे खूबसूरत झरनों का नजारा देख पाएंगे.
कई ऐतिहासिक जगहों का कर सकेंगे टूर
भारत के पूर्वोत्तर हिस्से की सैर के बाद यह ट्रेन Hasimara पहुंचेगी. यहां से सड़क मार्ग के जरिए यात्रियों को भूटान के प्रवेश द्वार Phuentsholing ले जाया जाएगा. भूटान में यह टूर Thimphu, Punakha और Paro जैसे प्रमुख शहरों को कवर करेगा. यहां पर्यटक Tashichho Dzong, Punakha Dzong और मशहूर Taktsang Monastery यानी टाइगर नेस्ट मठ के दर्शन कर सकेंगे. साथ ही Dochula Pass जैसे खूबसूरत पहाड़ी दर्रे का अनुभव भी इस यात्रा का हिस्सा होगा.
इस लग्ज़री ट्रेन में यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें डीलक्स केबिन, बेहतरीन खाने-पीने की व्यवस्था, शॉवर, आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. साथ ही, यात्रियों को गाइडेड टूर, होटल में ठहरने, खाने-पीने और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल मिलेंगी.
कितना होगा किराया?
अगर किराए की बात करें तो AC I के लिए करीब 1 लाख 41 हजार रुपये, AC II के लिए 1 लाख 33 हजार रुपये और AC III के लिए लगभग 1 लाख 16 हजार रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा. इस टूर की बुकिंग IRCTC Tourism Portal पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा रही है. कुल मिलाकर, यह टूर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो कम समय में भारत और भूटान दोनों की खूबसूरती और संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.